International News: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मलेन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आगम शुरु हो चुका है। दिल्ली के भारत मंडपम में शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसके लिए पहले से ही तैयारी पूरी हो चुकी है। विदेशी मेहमानों की खातिरदारी में किसी तरह की कमी नहीं की जा रही है। विदेश मंत्रालय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमेट प्रिंस रहीम आगा खान V 9 सिंतबर बुधवार को अपने 7 दिवसीय अधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं।
पीएम ने किया एक्स पर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें पीएम ने लिखा-महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर खुशी हुई। पीएम मोदी ने उनके पिता,स्वर्गीय आगा खान IV और विकास कार्यों में उनके अहम योगदान को याद किया। स्वास्थ्य सेवा,कृषि,ग्रामीण विकास,युवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
उप राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने की प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात
विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान V से मुलाकात की। भारत में प्रिंस रहीम आगा खान V की यह पहली यात्रा है। उन्होंने इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम का पदभार अभी हाल ही में संभाला है। प्रिंस रहीम आगा खान V से उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी मुलाकात की है।
भारत में पहली यात्रा
दरअसल शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के चेयरमैन बनने के बाद महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान V की यह पहली भारत यात्रा है। इस दौरान वह 9 सितंबर 2026 को भारत पहुंचे। जहां रक्षा मंत्री और उपराष्ट्रति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने भी उनके मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: UP सरकार की योजनाओं में AI की एंट्री, पेंशन-छात्रवृत्ति पर रखी जाएगी नजर