CRPF New Headquarters: CRPF को जल्द दिल्ली में एक नया हो हाई-टेक मुख्यालय मिलने वाला है। जमीन की तलाश में लंबे समय तक इंतजार करने के बाद आखिरकार CRPF को नए ठिकाने के लिए जमीन मिल गई। जहां सीआरपीएफ मुख्यालय की नई इमारत खड़ी हो चुकी है। 11 मंजिला इस इमारत में कई तरह की खासियत है, यह बिल्डिंग दिखने में जितनी सुंदर होगी। उतनी ही ज्यादा सुविधाओं और हाई टेक तकनीकी से लैस होगी।

CRPF के महानिदेशक ने किया निरीक्षण

दिल्ली के लोधी रोड़ पर स्थिति CGO कॉम्प्लेक्स में सीआरपीएफ की नई बिल्डिंग अपना आकार ले रही है। इस अत्याधुनिक बिल्डिंग के तैयार होने के बाद दिल्ली में कई जगह पर बिखरी CRPF की कई शाखाएं एक ही जगह पर आकर काम करेंगी। बुधवार यानी आज CRPF के महानिदेशक जी.पी. सिंह CGO कॉम्प्लेक्स में नए मुख्यालय के लिए बनाई जा रही कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। CRPF के महानिदेशक ने वहां चल रहे काम काज का निरीक्षण किया।

 

बालामऊ विधानसभा सीट पर किसका चलेगा सिक्का? भाजपा देगी चुनौती या बसपा बदलेगी चुनावी समीकरण, जानिए पूरा गणित

 

अब एक ही जगह बैठेंगे सभी अधिकारी

सीआरपीएफ के महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि, मुख्यालय के निर्माण कार्य में किसी तरह का समझौता न किया जाए। इसके साथ ही महानिदेशक ने काम को तय समय में पूरा कराए जाने के लिए अधिकारियों का कहा है। ज्ञात है कि नए मुख्यालय के बनने से CRPF में अलग-अलग शाखाओं को एक ही परिसर में जगह मिलेगी। विपत्ति के समय एक ही जगह सारे अधिकारी मौजूद होंगे, कम में प्रशासनिक तालमेल भी बेहतर ढंग से समंभव हो पाएगा।

कम जगह में ज्यादा सुविधाएं

दरअसल CRPF का नया मुख्यालय ठीक CBI मुख्यालय के बगल में ही बनाया जा रहा है। 29 दिसंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका शिलान्यास किया था। सीआरपीएफ के नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी CPWD को दी गई है। यह मुख्यालय 2.23 एकड़ जमीन पर बन रहा है। इसकी इमारत ग्राउंड+ 11 मंजिल बनाई गई है। जिसमें 3 बेसमेंट का निर्माण किया गया है। यानी कम जगह में ज्यादा सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

एक जगह CRPF की अहम शाखाएं

CRPF का वर्तमान मुख्यालय भी अभी CGO कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक नंबर-1 में है। लेकिन बल के पास तमाम जिम्मेदारियों को देखते हुए और अलग-अलग शाखाओं का काम बढ़ने के साथ जगह की कमी यहां एक बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। RAF, COBRA, वर्क्स, रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग, मेडिकल, और कम्युनिकेशन जैसी कई शाखाएं इस समय दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर काम करती हैं। नए भवन के बनने से इन शाखाओं का एक ही जगह आना बड़ी उपलब्धि है।

 

Explainer: आर्मी से राष्ट्रपति भवन तक: कौन हैं मेजर नव्या शेखावत, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बनी ‘परछाई’?

 

ऑडिटोरियम से जिम तक तमाम सुविधाएं

नए मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैरक, कैंटीन, जिम और गेस्ट रूम जैसी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही पार्किंग के लिए भी पूरा ध्यान दिया गया है। 3 बेसमेंट में तकरीब 520 कारें और 15 बसों की पार्किंग व्यवस्था की सुविधा मिलेगी।

जल्द बनेगी इमारत

इस मुख्यालय को बनाने में 277 से 280 करोड़ रुपये की लागत लगी है। यह प्रोजेक्ट मार्च 2022 में पूरा होना था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में अगस्त 2026 में DG CRPF ने इमारत को लेकर प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। अब सितंबर में वह खुद साइट पर निरीक्षण करने पहुंचे। जहां काम की तेजी और गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की बढ़ी कानूनी मुश्किलें? वाराणसी कोर्ट में आज होगी सुनवाई, राम पर टिप्पणी से जुड़ा मामला