8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। केंद्र सरकार ने 8 वें वेतन आयोग के तहत 44,900 रूपये बेसिक सैलरी पाने वालें कर्मचारी को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तकरीबन 1.15,393 रूपये नई बेसिक सैलरी देने पर विचार करने जा रही है।

ऐसे में अगर नई वेतन व्यवस्था को लागू किया जाता है, तो 1 जनवरी 2026 से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लागू होने से तकरीबन 12 महीने का संभावित एरियर 5.14 लाख रूपये होने की संभावना है। फिलहाल अभी केंद्र की तरफ से इसे लेकर किसी तरह का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। अंतिम फैसला केवल एरियर फिटमेंट फैक्टर, वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले पर ही अटका है।

समझिए गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लंबा इंतजार किया है। कर्मचारियों ने इसे लेकर कई सवाल भी उठाए जिसमें सबसे अहम सवाल यही था कि आखिर सरकार इसे लागू कब करेगी। नई वेतन प्रणाली लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना इंक्रिमेंट होता है। इसके साथ ही पिछले महीनों का कितना एरियर मिलेगा? इन्हीं सभी सवालों के बीच चलिए आपको समझाते हैं पूरा गणित। 44,900 रूपये बेसिक सैलरी पाने वाले एक कर्मचारी को मिलने वाले एरियर का अनुमान लगाते हैं। बात करें अगर फिटमेंट फैक्टर की तो 2.57 इसका आंकड़ा तय होगा। अगर नया पेकमिशन 1 जनवरी 2026 से लागू होता है, तो 12 महीने का एरियर तकरीब 5.14 लाख रुपये होगा।

अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी

यहां समझने वाली सबसे जरूरी और अहम बात यह है कि 5.14 लाख रुपये कोई तय भुगतान नहीं है। यह महज पूर्वानुमान के तौर पर उदाहरण के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल 8वें वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है, और न ही सरकार ने नए फिटमेंट फैक्टर या वेतन में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की है। इसलिए कर्मचारियों को इस राशि को महज कैलकुलेशन के तौर पर ही देखना होगा। वास्तविक एरियर इस बात पर निर्भर करता है कि सरकार नई वेतन व्यवस्था कब लागू करेगी। और किस सिफारिश को मंजूरी मिलेगी।

सरकार इसे कब और कैसे लागू करेगी

3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ने की। आयोग में प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट टाइम सदस्य और पंकज जैन को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। आयोग को सरकार की तरफ से अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय मिला। ऐसे में सरकार द्वारा दिए गए तय समय के हिसाब से आयोग को मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट तय समय के अंदर पेश करनी है। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद सरकार इसे कब और कैसे लागू करेगी, इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है।

ऐसे निकाले फैक्टर

एरियर को समझने के लिए एक उदाहरण पर नजर डालते हैं अगर पे मैट्रिक्स लेवल 6 के एक कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है। अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा जाता है, तो नई बेसिक सैलरी निकालने के लिए 44,900 को 2.57 से गुणा (Multiple) करना होगा। इस हिसाब से नई बेसिक सैलरी 1,15,393 रुपये आएगी। इसे करीब 1,15,400 रुपये माना जा सकता है। ध्यान रहे कि 2.57 फिटमेंट फैक्टर अभी सिर्फ कैलकुलेशन का आधार है, सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

6 महीने का एरियर तकरीबन 2,61,360 रुपये

अगर हिसाब लगाया जाए तो नई बेसिक सैलरी करीब 1,15,400 रुपये मानें, तो जनवरी से जून तक पुरानी बेसिक और DA सहित मिलने वाली रकम से करीब 43,560 का अंतर होगा। इस तरह 6 महीने का एरियर तकरीबन 2,61,360 रुपये का कुल गणित बैठेगा। जुलाई से दिसंबर तक DA बढ़ने की वजह हर महीने का अंतर 42,213 रुपये माना जाएगा। इन 6 महीनों का एरियर 2,53,278 रुपये होगा। दोनों को कुल योग 12 महीने का कुल एरियर 5,14,638 रुपये यानी करीब 5.14 लाख रुपये होगा।

एरियर की रकम में बदलाव होना संभव

यह समझना जरूरी है कि 5.14 लाख रुपये के इस अनुमान में ट्रांसपोर्ट अलाउंस, HRA यानी मकान किराया भत्ता, और दूसरे भत्तों को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा इनकम टैक्स, नेशनल पेंशन सिस्टम, CGHS और अन्य कटौतियों का भी इसमें हिसाब नहीं जोड़ा गया है। कर्मचारी की सालाना सैलरी इंक्रीमेंट, प्रमोशन या MACP का फायदा मिलने पर भी एरियर की रकम में बदलाव होना संभव है।

फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगाया अंदाजा

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें फिलहाल अभी लागू नहीं हुई हैं। सरकार ने भी नई सैलरी और एरियर को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं किया। नई वेतन व्यवस्था 1 जनवरी 2026 से लागू होगी या नहीं इसे लेकर किसी तरह से ऑफिशियल ऐलान सामने नहीं आया है। ऐसे में इसे 5.14 लाख रुपये को कंफर्म एरियर नहीं माना जाएगा। हमने महज 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगाया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की यमुना में नमो क्रूज की सौगात, CM रेखा गुप्ता ने दिया छठ से पहले बड़ा तोहफा