Donald Trump: अमेरिका और चीन के बीच तकनीक को लेकर जारी प्रतिस्पर्धा के बीच Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। चीनी जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुलकर Nvidia सीईओ के समर्थन में सामने आए हैं। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने हुआंग से बातचीत की है और उन्हें उनकी बात पर भरोसा है।

वहीं, इस पूरे मामले की जांच FBI कर रही है। चिप (सेमीकंडक्टर और एआई चिप) के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। चीन की इस चाल ने अमेरिका में हड़कंप मच गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

एनवीडिया सीईओ को लेकर क्या बोले Donald Trump?

व्हाइट हाउस की एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने खुद उस टेक टाइकून से इस स्थिति के बारे में सवाल किया था। उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि क्या उन्हें उस महिला की असली पहचान पर कोई शक था। "उन्होंने कहा, 'मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह एक जासूस है', और मुझे उनकी बात पर पूरा यकीन है।"

इस खुलासे के बाद, जेनसेन हुआंग की इस गुप्त संलिप्तता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हुआंग ने सार्वजनिक रूप से अपनी इस भूमिका को स्वीकार कर लिया है और अपनी पत्नी से माफी भी मांगी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एलिस हुआंग (Alice Huang) नाम की एक चीनी कारोबारी महिला के चीन की खुफिया एजेंसी से कथित संबंध थे। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि महिला ने Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के साथ अपने संपर्कों के जरिए चीन तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस हुआंग सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed से जुड़ी रही हैं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि उनके जरिए Nvidia और अमेरिकी तकनीक से संबंधित जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और चीन ने इन्हें निराधार बताया है।

यह भी पढ़े - जल्द खत्म होगा रूस यूक्रेन युद्ध! PM Modi ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बातचीत