न्यूज़ीलैंड: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 10 नवंबर को न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पांच मैचों की सीरीज़ के तीसरे ODI में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश और मैदान गीला होने के कारण टॉस में करीब दो घंटे की देरी हुई। भारत की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर हैं।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया
भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की टीम मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में मैट फिशर को चोटिल ब्लेयर टिकनर की जगह शामिल किया गया है। पहले ODI में भारत का टारगेट 185 से घटाकर 143 कर दिया गया था। जिसे उसने चेज़ कर लिया। जबकि भारत के 135 रनों के चेज़ में बारिश ने रुकावट डाली और उसने DLS मेथड से चार रनों से जीत हासिल की।
NZ टीम में टिकनर की जगह मैथ्यू फिशर को किया शामिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं। उम्मीद है मौसम साफ़ हो जाएगा और हम वही अच्छे काम दोहराएंगे जो हमने किए हैं। वहीं दूसरी ओर NZ के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, कल हमने अच्छा ट्रेनिंग सेशन किया। पिच कुछ समय से कवर्स के नीचे थी, इसलिए यह थोड़ा काम करेगी। शायद पिछले गेम में उस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा होता और हमें आज इसका अंदाज़ा लगाना होगा। एक ब्लेयर टिकनर की जगह मैथ्यू फिशर को शामिल किया गया है।
प्लेइंग टीम XI मे इन खिलाड़ियों के नाम शामिल
इस मैच में भारत के प्लेइंग टीम XI में रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। जबकि न्यूजीलैंड के प्लेइंग टीम XI में विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर शामिल हैं।