पटना: भारतीय जनता पार्टी  (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 10 से 12 नवंबर तक तीन दिवसीय  बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं। इस दौरान वह राजधानी पटना में पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगे। उनके दौरे को बिहार में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का लेंगे जायजा 

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के साथ पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरे के पहले दिन यानी मंगलवार को नितिन नवीन दोपहर करीब 3 बजे दीघा के नसरीगंज घाट से गायघाट तक गंगा किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करेंगे। घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

11-12 नवंबर को नितिन नवीन पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे नितिन नवीन पटना में पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास पहुंचेंगे। यहां वह दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे। वहीं, दौरे के दूसरे और तीसरे दिन यानी 11 और 12 नवंबर को नितिन नवीन पार्टी के पहले से निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन दोनों दिनों में वे पार्टी के पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक/चुनावी रणनीतियों पर बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी। इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।