कांग्रेस के नेता इन दिनों अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियां बटौर रहे हैं। बीते दिनों खरगे के दीवाली-ईद वाले बयान ने सियासी पारा हाई कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी को सत्ताधारी पार्टी की खरी-खरी सुननी पड़ी थी। खरगे की बयानबाजी का मामला अभी ठंड़ा भी नहीं पड़ा था कि अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी बयान देकर आलोचनाओं के घेरे में आ चुके हैं। इमरान मसूद ने Diwali मनाने वाले लोगों को दिमागी रूप से विकृत लोग बताया और दीवाली को एक मानव जनित रोग कहा है!

वायु प्रदूषण और दिवाली को लेकर कहा

इमरान मसूद ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण और दिवाली को लेकर कहा था, "दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए केवल सरकार के भरोसे नहीं बैठा जा सकता, लोगों को खुद जागरूक होना होगा। इमरान मसूद ने कहा, 'ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं. ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी. लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।

प्रदूषण और सर्दियों में खराब होती एयर क्वालिटी

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और विपक्षी नेताओं (जैसे भाजपा नेताओं) ने तीखी आलोचना की है। आलोचकों और उपयोगकर्ताओं का कहना है कि दिवाली एक पावन पर्व है, न कि कोई बीमारी या 'रोग'। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मुख्य निशाना बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों में खराब होती एयर क्वालिटी (AQI) की स्थिति पर था, जिसे लेकर उन्होंने लोगों और व्यवस्था पर अपनी बात रखी थी।

यह भी पढ़ें: गुजराती नववर्ष की PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि और खुशहाली की कामना की