Mumbai Police Advisory For Bollywood Actors: अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। मामले की जांच के दौरान कई सेलिब्रिटीज के घरों के बाहर रेकी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को सार्वजनिक जगहों पर फैंस के बीच जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही अनजान भीड़ में खड़े होकर सेल्फी लेने से भी मना किया गया है। पुलिस ने सितारों को यह भी हिदायत दी है कि वे ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों और इवेंट्स में शामिल होने से बचें, जहां उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल चुकी है कई अभिनेताओं को धमकियां
बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से अब तक कई अभिनेताओं को धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी भी संभावित खतरे को टालने और सितारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है।
अमिताभ बच्चन के घर को उड़ाने की धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के घर को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुसाइड अटैक की धमकी मिलने की बात भी सामने आई। इसके अलावा अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! ओडिशा ASO के 340 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें अप्लाई
बेंगलुरु से IT इंजीनियर गिरफ्तार
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई, जिसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से फिल्मी सितारों और अन्य लोगों को धमकी भरे ईमेल भेज रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं मिला है।
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई थी। घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें: क्या गुड़ और तुलसी से निकल जाती है फेफड़ों की गंदगी? जानें इसके फायदे और नुकसान