TMC नेता व पूर्व पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर मुश्किलों के घेरे में आ चुकी है। बीते दिनों दिल्ली पुलिस कोलकाता पहुंची। जहां पुलिस ने ममता बनर्जी को देश की राजधानी दिल्ली में हुए एक प्रोटेस्ट मामले में नोटिस थमाया है। दिल्ली पुलिस ने यह नोटिस साल 1013 में हुए एक प्रोटेस्ट मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिया है। ममता एक गवाह के तौर पर जारी किया गया है, आरोपी के तौर पर नहीं। उनका यह बयान जांच के दायरे में आएगा।

क्या है पूरा मामला

साल 2013 के अप्रैल महीने में एक विरोध से जुड़ा मामला है। जिसमें तृणमूल के मंत्रियों और एमपी के एक डेलीगेशन के साथ, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा पश्चिम बंगाल के तत्कालीन तृणमूल के मंत्रियों और एमपी के एक डेलीगेशन के साथ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा पश्चिम बंगाल के तत्कालीन फाइनेंस मिनिस्टर अमित मित्रा पर कथित हमले के विरोध में दिल्ली गई थीं।

डेलीगेशन ने संसद मार्ग पर उस समय के प्लानिंग कमीशन हेडक्वार्टर के पास प्रोटेस्ट किया। पश्चिम बंगाल के स्थानीय आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के 2 प्रयास किए थे।

बयान और शिकायतें दर्ज करने के लिए नए नोटिस जारी किए

ममता और दिल्ली पुलिस वालों के बीच टकराव तब हुआ जब पुलिस वालों ने सिक्योरिटी की चिंताओं और रोक के आदेशों का हवाला देकर डेलीगेशन की मूवमेंट को रोकने की कोशिश की। इस टकराव के दौरान ममता ने पुलिस से कहा कि वह एक "लोक नीति प्रतिनिधि (LIP)" हैं। कोई VIP नहीं, और वह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आई हैं। अब ममता बनर्जी सहित संबंधित व्यक्तियों को अपने बयान और शिकायतें दर्ज करने के लिए नए नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उनसे बयान दर्ज कराने के लिए अपनी पसंद की जगह पर उपलब्ध रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें: Weather Alert: 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं