18th brics summit 2026 : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बीजिंग से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। 18वां ब्रिक्स समिट नई दिल्ली में 12 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित हो रहा है। शी जिनपिंग का यह दौरा लगभग सात साल बाद भारत का पहला दौरा है, जिसे दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय बातचीत तय है। उनके साथ उनके दल में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और काई ची भी शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार यह बातचीत शाम 5.45 में शुरू होगी. जिसपर सबकी निगाहें टिकी है

PM मोदी ने किया आमंत्रित

चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट किया,शिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग से रवाना हुए। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया था। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी के साथ जाने वाले दल में काई ची और वांग यी शामिल हैं।

7 साल बाद भारत दौरा

जानकारी देते हुए आपको बता दें कि इससे पहले शी जिनपिंग साल 2019 में चेन्नई के एक अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत पहुंचे थे। इसके बाद साल 2020 में गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच भीषण झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। घटना के बाद दोनों पड़ोसी देशों की रिश्ते बेहद तल्खी के दौर में पहुंच गए। लेकिन अब जिनपिंग का भारत आना संबंधों में सुधार की ओर संकेत दे रहा है।

 भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने दी जानकारी

ब्रिक्स समिट में भाग लेने के साथ-साथ जिनपिंग की पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। मिली जानकारी के अनुसार यह बातचीत शाम 5.45 में शुरू होगी। भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेइहोंग ने कहा कि दोनों देश राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 12 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा लाभ?