Mahira Khan Pregnant: पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। 41 साल की माहिरा खान जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

सफेद गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सफेद रंग का फुल-स्लीव गाउन पहना हुआ है। वह ट्रांसपेरेंट पर्दे के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों हाथों से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। नो-मेकअप लुक में माहिरा के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने उन्हें दूसरी बार मां बनने पर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

TIFF 2026 में भी दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

हाल ही में माहिरा खान Toronto International Film Festival 2026 में भी नजर आई थीं। रेड कार्पेट पर उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। माहिरा ने फेस्टिवल के कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इसके अलावा सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

ट्रेडिशनल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

TIFF के दौरान माहिरा ने हैवी प्रिंटेड विंटेज-स्टाइल ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी। साड़ी पर कश्मीरी पैटर्न दिखाई दे रहे थे, जबकि रेड स्लीवलेस ब्लाउज ने उनके लुक में खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट जोड़ा। उन्होंने बालों को सॉफ्ट टेक्सचर वाले लो-पोनीटेल में स्टाइल किया था। सिल्वर और मेटैलिक चेन वाली हेयर एक्सेसरी, बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और एलिगेंट बना दिया।

ये भी पढ़ें: बंगाल के 232 मदरसों पर बड़ा एक्शन! 100 को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

दूसरी शादी के बाद आएगी खुशखबरी

माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी। यह उनका दूसरा बच्चा होगा। इससे पहले वह अली अस्करी से शादी के बाद एक बेटे की मां बनी थीं। उनका बेटा आजलान अब 17 साल का है।

'रईस' से किया था बॉलीवुड डेब्यू

माहिरा खान ने 2016 में रईस से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा वह 'बिन रॉय', 'सुपरस्टार' और 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पाकिस्तानी टीवी पर भी 'शेहर-ए-जात' और 'सदके तुम्हारे' जैसे उनके शोज काफी लोकप्रिय रहे हैं।