Janhvi Kapoor on Peddi Controversy: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फिल्म 'पेड्डी' में अपने किरदार अचियम्मा के चित्रण को लेकर हुई आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Janhvi Kapoor Reveals What Happened When Karan Johar Stopped Talking To Her

उन्होंने माना कि फिल्म में अपने किरदार के ऑब्जेक्टिफ़िकेशन को रोकने के लिए वह और अधिक प्रयास कर सकती थीं।

Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) • Threads

जान्हवी ने इस विवाद में अपनी भूमिका की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्हें अपने प्रभाव और इंडस्ट्री में अपनी स्थिति का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था।

Janhvi Kapoor's portrayal in Peddi deserves a broader conversation

'क्या मैं और सावधान रह सकती थी? 100% हां'

जान्हवी कपूर ने यह मुद्दा एक्टर वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण सीजन 9' में उठाया। बातचीत के दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे राम चरण स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' को लेकर हुए विवाद और उनके किरदार पर लगे आरोपों के बारे में सवाल किया।

Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) in our custom creation — where fluidity  becomes the language of glamour. A blue hand-painted French chiffon fringe  #MMSaree captures the effortless sensuality of the silh

आलोचना पर बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि यह मामला लंबे समय से उनके जमीर पर असर डाल रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह की कहानियां समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, खासकर महिलाओं के प्रति लोगों की सोच पर।

Janhvi Kapoor making a statement in Tarun Tahiliani's signature concept  sari paired with a gorgeous blouse adorned with pearl strands and diamond  studs ✨ Available in store and on www.ensembleindia.com For online

एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि फिल्म में उनके किरदार को अलग तरीके से पेश किया जा सकता था। उन्होंने यह भी माना कि कुछ दृश्यों में जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफ़िकेशन था और उन पर यौन हिंसा की कहानी को बढ़ावा देने के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Janhvi Kapoor - Black Hat

डायरेक्टर के निर्देशों के साथ अपनी जिम्मेदारी भी मानी

जान्हवी ने बताया कि फिल्मों में कलाकार अक्सर निर्देशक के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कलाकारों को पूरी तरह तैयार स्क्रिप्ट या कैमरा एंगल की विस्तृत जानकारी नहीं मिलती, जिससे शूटिंग के दौरान हर पहलू का आकलन करना मुश्किल हो सकता है।

Janhvi Kapoor gives metallic tones a fresh, soft-glam update with her  'silver flush' beauty look | Vogue India

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहतीं। जान्हवी के अनुसार, उन्हें इंडस्ट्री में अपनी स्थिति का इस्तेमाल करके किरदार के चित्रण पर सवाल उठाने चाहिए थे।

Avoid These 6 Eye Makeup Mistakes For A Flawless Look Like Janhvi Kapoor!

विवाद के बाद मेकर्स ने उठाए कदम

'पेड्डी' के कुछ दृश्यों को लेकर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। आलोचकों का कहना था कि अचियम्मा के किरदार की सेक्सुअलिटी पर जरूरत से ज्यादा ध्यान दिया गया। कुछ दृश्यों को लेकर यौन हिंसा के चित्रण पर भी सवाल उठे।

Janhvi Kapoor Glams Up In Red Hot Backless Gown, Arjun Kapoor Teases 'Time  To Make Merry' | Movies News - News18

विवाद के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि टीम का महिलाओं का अपमान करने या उन्हें ऑब्जेक्टिफ़ाई करने का इरादा नहीं था।

Janhvi Kapoor Ft. Sparkles: Take inspiration from actress' style diaries -  India TV News

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलोचना का सामना करने वाले दृश्यों को फिल्म के थिएटर वर्जन से हटाया गया या उनमें बदलाव किए गए। जान्हवी की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर फिल्मों में महिलाओं के चित्रण और कलाकारों की जवाबदेही पर बहस को चर्चा में ला दिया है।

Janhvi Kapoor is a gorgeous diva in B'town!! Take a look at her hot photos  - Filmibeat

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की क्यूट मेहंदी ने जीता दिल, निक जोनस और मालती मैरी के साथ खास करवा चौथ!