बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अमेरिका में अपने परिवार के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को अपने सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। उनकी तस्वीरों में पारंपरिक अंदाज, खूबसूरत मेहंदी और परिवार के साथ बिताए यादगार पल देखने को मिले।

प्रियंका ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में हथेली पर बनाई गई DIY मेहंदी डिजाइन की तस्वीर शेयर की। इस डिजाइन में उन्होंने पति निक जोनस के लिए 'NJ' और बेटी मालती मैरी के लिए 'MM' लिखा था। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'पिया के नाम की.. सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं।' उनके इस खास अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा।

बेटी मालती और निक के साथ खूबसूरत पल
प्रियंका ने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ नजर आए। इस प्यारी फैमिली तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, \डैडी घर आ गए हैं! मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में.. हैप्पी करवाचौथ।' इस पोस्ट के जरिए उन्होंने परिवार के प्रति अपना प्यार जाहिर किया।

लाल जोड़े में दिखा प्रियंका का ट्रेडिशनल लुक
करवा चौथ के मौके पर प्रियंका लाल रंग के खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं। गोल्ड डिटेलिंग वाले इस परिधान के साथ उन्होंने सिंदूर, पारंपरिक ज्वेलरी और हल्का मेकअप चुना। उनका यह फेस्टिव लुक बेहद आकर्षक और एलिगेंट दिखाई दिया।

एक्ट्रेस ने चांद निकलने का इंतजार करते हुए भी अपनी एक स्टोरी शेयर की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'यह चांद कब निकलेगा?' बाद में उन्होंने निक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पूजा की थाली और छलनी पकड़े दिखाई दीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ठीक है मैं हर साल फिल्मी होती हूं..'
क्या है करवा चौथ का महत्व?
करवा चौथ भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए खास त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पारंपरिक कपड़े पहनकर महिलाएं पूजा करती हैं और चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं। प्रियंका की तस्वीरों ने भी विदेश में भारतीय परंपराओं के प्रति उनके जुड़ाव की खूबसूरत झलक पेश की।
ये भी पढ़ें: 'उसे कॉन्सर्ट में कभी नहीं ले जाना...' Janhvi की इस बात पर क्यों भड़के लोग?