Mirzapur The Movie : 7 साल में मिर्जापुर के 3 सीज़न आने के बाद लोकप्रिय वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' अब बड़े पर्दे पर भी जलवा बिखरने आ रही है। इस फिल्म में पहले सीज़न की कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाएगा। मिर्जापुर ने वेब सीरिज की दुनिया में तहलका मचा दिया। ऐसे में अब मिर्जापुर से जुड़े पसंदीदा किरदारों की वापसी बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस बार फिल्म में कुछ नए कलाकारों को भी शामिल किया गया है। सिनेमाघरों में इसकी रिलीज़ को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। खासकर भारत के गैर-महानगरीय शहरों में मिर्ज़ापुर:द मूवी' को 2026 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक माना जा रहा है।


'मिर्ज़ापुर द मूवी' की अग्रिम बुकिंग


मिर्ज़ापुर की एडवांस बुकिंग निर्धारित रिलीज़ की तारीख से कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी और रिलीज़ की तारीख नजदीक आने के साथ ही बुकिंग में तेज़ी देखी गई। गुरुवार की सुबह 10 बजे तक यानी फिल्म की रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले ही 1.4 लाख टिकट बिके और पहले दिन की कमाई ₹ 4 करोड़ रही। इस कमाई का सारा हिस्सा हिंदी संस्करण से आया है। फिल्म तेलुगु डब में भी रिलीज़ हो रही है। लेकिन Sacnilk के मुताबिक तेलुगु भाषा के अभी तक महज 15 सिनेमाघरों में 372 टिकट ही बिक पाए।

BookMyShow पर मिर्ज़ापुर के प्रति घंटे 25,000 हुई बिक्री


गुरुवार सुबह तक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर अगर आंकड़ा देखा जाए तो प्रति घंटे 25,000 से ज्यादा टिकट बिके। जो ज्यादा बड़ा आंकड़ा तो नहीं रहा। लेकिन बिना बगैर डरे सितारों वाली और मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों को ध्यान में रखकर बनाई फिल्म के लिए काफी बड़ा है। ऐसी फिल्में, जो गैर-महानगरीय दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करती हैं। उनमें एडवांस बुकिंग की तुलना में स्पॉट बुकिंग में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही कारण है कि फिल्म जगत में मिर्जापुर द मूवी के पहले दिन के प्रदर्शन को लेकर काफी ज्यादा उमीद लगाई जा रही है।

मिर्ज़ापुर फिल्म के बॉक्स ऑफिस का पूर्वानुमान

इस साल की शुरुआत में जब मिर्जापुर फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ हुआ था। जिसके बाद इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछले सप्ताह व्यापार विशेषज्ञों ने फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई का अनुमान लगाया था, लेकिन अब ज़्यादातर लोग अपने अनुमानों को बढ़ा रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि मिर्जापुर फिल्म 22 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ओपनिंग करेगी और कई लोग तो पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। अगर फिल्म ऐसा कर पाती है, तो यह किसी नॉन-स्टारर हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी।

क्या मिर्जापुर पछाड़ेगी सैयारा, आवारापन 2 का रिकॉर्ड

वर्तमान समय की बात कि जाए तो हिंदी फिल्मों में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करना बड़े सितारों या कुछ बड़े नामी अभिनेताओं का काम है। तीनों खानों, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन के अलावा बहुत कम अभिनेता लगातार ऐसा कर पाए हैं। मिर्जापुर पंकज त्रिपाठी , अली फजल और दिव्येंदु जैसे अभिनेताओं को इस लीग में शामिल कर देगी। अगर फिल्म पहले दिन 25 करोड़ रुपये कमा लेती है , तो यह हाल ही में आई स्लीपर हिट फिल्मों जैसे सैयारा और आवारापन 2 को भी पीछे छोड़ देगी।

क्या कुछ खास होगा मिर्ज़ापुर में इस बार

Amazon MGM Studios और Excel Entertainment द्वारा प्रस्तुत की गई'मिर्ज़ापुर:द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की स्टोरी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और Excel Entertainment के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसका निर्माण किया है। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। 'मिर्ज़ापुर' 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की मुख्य भूमिका हैं। जबकि जितेंद्र कुमार को विक्रांत मैसी की जगह चुना गया है। जिन्होंने शो में बब्लू पंडित की भूमिका निभाई थी। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मालिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग,प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल S.चौहान जैसे शानदार अभिनय वाले कलाकार फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: MCC NEET UG Counselling 2026 Round 2 Registration शुरू, जानें फीस, अप्लाई करने का तरीका और जरूरी तारीखें