MCC NEET UG Counselling 2026 Round 2 Registration: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज 3 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। Medical Counselling Committee की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं आवेदन करने का क्या है सही तरीका?

वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज 3 सितंबर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक काउंसलिंग 2026 के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दूसरे दौर के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए 8 सितंबर, 2026 तक वेबसाइट पर आवेदन लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के अगले चरणों में भाग लेने के लिए दी गई समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन करना होगा।


एमसीसी NET यूजी काउंसलिंग 2026 का दूसरा चरण की महत्वपूर्ण तारीख के बारे में चरणबद्ध तरीके से जाने।

उम्मीदवार mcc.nic.in लिंक पर जाकर दूसरे चरण की पूरी प्रक्रिया में ऐसे हिस्सा लें।

आयोजन तिथि

दूसरे दौर का पंजीकरण              3 से 8 सितंबर, 2026

विकल्प के अनुसार भराई             3 से 9 सितंबर, 2026

सीट आवंटन प्रक्रिया                  9 से 10 सितंबर, 2026

सीट आवंटन परिणाम                 11 सितंबर, 2026

रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग               12 से 18 सितंबर, 2026

संस्थानों द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 19 सितंबर, 2026

 

अपना ऑपशन भरने की प्रक्रिया आज 3 सितंबर से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपने विकल्प जमा कर सकते हैं। सीटों का आवंटन 9 और 10 सितंबर को होगा। जिसके बाद 11 सितंबर को आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित किए जाएंगे, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच अपने-अपने संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। संस्थान 19 सितंबर को शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन पूरा करेंगे।


एमसीसीNEET UG काउंसलिंग 2026 दूसरा चरण: आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

1 एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

2 पर क्लिक करेंएमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 2 पंजीकरण होमपेज पर लिंक।

3 एक नया पेज खुलेगा।

4 आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना पंजीकरण करें।

5 आवेदन पत्र भरें।

6 लागू पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क का भुगतान करें।

7 सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

8 जमा किए गए आवेदन का पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एमसीसी एनईटी यूजी काउंसलिंग 2026: आवेदन शुल्क

पंजीकरण शुल्क अप्रतिदेय है, जबकि सुरक्षा राशि काउंसलिंग नियमों के अनुसार वापसी योग्य है।

 

उम्मीदवार क्षेणी                                                पंजीकरण शुल्क                       वापसी योग्य सुरक्षा राशि                 कुल राशि

यूआर/ईडब्ल्यूएस                                              1,000 रुपये                          10,000 रुपये                           11000 रुपये

एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी                             500 रुपये                              5,000 रुपये                            5,500 रुपये 

 

इतना करना होगा भुगतान

उदाहरण के लिए, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) या कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) में प्रवेश लेने वाले शहरी क्षेत्र के उम्मीदवार को पंजीकरण के समय 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार को 5,500 रुपये का भुगतान करना होगा।

तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो मिलेगी मदद

एमसीसी ने उम्मीदवारों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2026 का एक वीडियो ट्यूटोरियल भी तैयार किया है। इस ट्यूटोरियल में पंजीकरण प्रक्रिया, विकल्प भरने, आवश्यक दस्तावेजों और काउंसलिंग प्रक्रिया के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया है। तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे या काउंसलिंग से संबंधित कोई प्रश्न पूछने वाले उम्मीदवार सहायता के लिए 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। वे अपने प्रश्न ईमेल द्वारा mcc2026@gov.in पर भी भेज सकते हैं। परामर्श अधिकारियों से संपर्क करते समय उम्मीदवारों को अपने आवेदन संबंधी विवरण प्रदान करने चाहिए ताकि उनकी शंकाओं का शीघ्र समाधान किया जा सके। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें: Varanasi Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर पर PM मोदी की नजर, अधिकारियों को फोन कर लिया अपडेट