जिस फिल्म की शुरुआत महज 10 लाख रुपये से हुई, वही अब बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर रही है। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने धीमी शुरुआत के बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों को भी टक्कर देने लगी। फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
लेकिन सवाल है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया? इसकी सफलता के पीछे 5 बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।
1. नीम करौली बाबा की कहानी
फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण खुद नीम करौली बाबा हैं। उनकी आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान जी के प्रति भक्ति और सेवा का संदेश दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के ये 5 कॉलेज MBA के लिए हैं बेस्ट, पढ़ाई पूरी होते ही मिलती है मोटी सैलरी, देखें पूरी लिस्ट
2. शुरुआत धीमी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ ने बदली तस्वीर
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया अच्छी आने के बाद धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ती गई। तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म ने खास रफ्तार पकड़ी।
3. सिर्फ स्टार नहीं, कहानी बनी हीरो
फिल्म में कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार नहीं है। इसके बावजूद दर्शकों ने कहानी और भावनात्मक जुड़ाव को पसंद किया। यही वजह है कि कम बजट की फिल्म बड़े नामों वाली फिल्मों के सामने टिक गई।
4. कम बजट में जबरदस्त मुनाफा
करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म का 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाना इसे बेहद खास बनाता है। यानी फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले कई गुना कारोबार किया है।
5. भक्ति और आध्यात्मिकता का असर
आज जब ज्यादातर फिल्मों में एक्शन और बड़े स्टार्स का दबदबा है, वहीं ‘हनुमान अंश’ ने भक्ति और आध्यात्मिकता को केंद्र में रखा। दर्शकों का एक वर्ग इस अलग तरह के कंटेंट से गहराई से जुड़ गया।
यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस की एक ऐसी कहानी बन गई है जिसने साबित कर दिया कि बड़े बजट से ज्यादा जरूरी दर्शकों से जुड़ने वाली कहानी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:शेयर बाजार गिर रहा है, फिर भी 2008 जैसा संकट क्यों नहीं? 18 साल के आंकड़ों में छिपा है बड़ा संकेत