Nayyi Navelli Teaser: बॉलीवुड अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता यामी गौतम धर की आगामी फिल्म 'नई नवेली' का धमाकेदार टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जो दर्शकों को हंसी, ड्रामा और रोमांच का अनूठा अनुभव कराने का वादा करती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की लॉगलाइन बेहद दिलचस्प है। कहानी एक ऐसे अस्त-व्यस्त परिवार की है जहां एक पिक्चर-परफेक्ट नई दुल्हन कदम रखती है और घर का माहौल बदल देती है। हालांकि, ट्विस्ट तब आता है जब उसके जीजा को शक हो जाता है कि उसकी सीधी-सादी और आइडियल साली असल में एक 'डायन' (चुड़ैल) है।
टीज़र में जीजा के अजीब आरोप "भाभी डायन है" के बाद शुरू होने वाले फैमिली ड्रामा, एक्शन और जबरदस्त ह्यूमर की झलक दिखाई गई है।
खास लुक और स्टार कास्ट
इससे पहले अगस्त में जारी हुए फर्स्ट लुक पोस्टर में यामी ट्रेडिशनल साड़ी पहने राक्षसों (मॉन्स्टर्स) का शिकार करती दिखी थीं। टीज़र में भी उनके नए और मिस्टीरियस अवतार ने उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में यामी के साथ अदिनाथ एम कोठारे, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी और आदित्य कुलश्रेष्ठ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मेकर्स और रिलीज डेट
फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म का म्यूजिक जी वी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।
हाल ही में 'आर्टिकल 370' के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली यामी गौतम की यह फिल्म दशहरा से ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें: Malhar and the Sea Music Festival हर Music Lover के लिए क्यों है खास?