AI 80s Retro Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI का एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में मौजूदा दौर की तस्वीरों को 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज में बदला जा रहा है। पुराने जमाने के हेयरस्टाइल, रंग-बिरंगे आउटफिट, बड़े एक्सेसरीज और बॉलीवुड की क्लासिक वाइब इन तस्वीरों को खास बना रही है। आम यूजर्स के साथ अब बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी इस ट्रेंड को जमकर आजमा रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का 80s लुक

इस ट्रेंड में शामिल होने वाली चर्चित हस्तियों में कियारा आडवाणी भी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर AI से तैयार तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा 1980 के दशक के कपल की तरह नजर आए। सिद्धार्थ को डबल डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस में दिखाया गया। वहीं कियारा पिंक ड्रेस, पफ स्लीव्स, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ रेट्रो अंदाज में नजर आईं। दोनों की तस्वीर पुराने दौर के बॉलीवुड रोमांस की याद दिलाती है।

 सोनाक्षी और जहीर का मैचिंग रेट्रो अंदाज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी इस ट्रेंड को आजमाया। AI तस्वीर में दोनों को एसिड-वॉश जींस और पिंक जैकेट के साथ मैचिंग लुक में देखा गया। सोनाक्षी ने ब्लैक टॉप पहना, जबकि जहीर ब्लैक शर्ट के साथ पिंक जैकेट में नजर आए। उनकी तस्वीर ने दिखाया कि AI किस तरह कुछ ही पलों में मौजूदा तस्वीर को पूरी तरह 80s स्टाइल में बदल सकता है।

परिणीति और राघव ने दिया कपल गोल्स वाला ट्विस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने। राघव ने सोशल मीडिया पर अपनी और परिणीति की AI तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों 80s से प्रेरित अंदाज में दिखाई दिए। उनके पोस्ट में रेट्रो स्टाइल के साथ कपल की बॉन्डिंग भी नजर आई। तस्वीरों ने यह एहसास कराया कि दौर कोई भी हो, दोनों की जोड़ी हर जमाने में साथ नजर आएगी।

अनिता हसनंदानी ने बनाया फैमिली मोमेंट

टीवी अभिनेत्री अनिता हसनंदानी ने इस ट्रेंड को अपने परिवार से जोड़ा। उन्होंने पति और बच्चे के साथ AI से तैयार रेट्रो तस्वीर शेयर की। पूरे परिवार को 80s के फैशन और विजुअल स्टाइल में दिखाया गया। अनिता का यह अंदाज इस ट्रेंड को सिर्फ फैशन एक्सपेरिमेंट के बजाय एक मजेदार फैमिली मेमोरी जैसा बनाता है।

निमरत कौर और श्वेता तिवारी भी ट्रेंड में शामिल

अभिनेत्री निमरत कौर ने विंटेज स्टाइल तस्वीर शेयर की, जिसमें वह डेनिम ड्रेस में नजर आईं। उनका लुक 80s के फैशन और पुराने मैगजीन फोटोशूट से प्रेरित दिखाई दिया।

वहीं श्वेता तिवारी ने भी AI के जरिए अपना रेट्रो लुक तैयार कराया। तस्वीर में वह जींस और शर्ट पहने कॉलेज गर्ल के अंदाज में दिखाई दीं। सिंपल आउटफिट और पुराने दौर की स्टाइलिंग ने उनकी तस्वीर को खास बना दिया।

ये भी पढ़ें: Sleep Apnea: रात में बार-बार खुल रही नींद? इन वजहों को न करें नजरअंदाज

क्यों वायरल हो रहा है 80s AI ट्रेंड?

AI के जरिए तस्वीरों को अलग-अलग दौर और स्टाइल में बदलना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक मजेदार क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट बन गया है। 80s का रंगीन फैशन और बॉलीवुड की पुरानी यादें इस ट्रेंड को और आकर्षक बना रही हैं। सितारों की भागीदारी ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।