GATE 2027 Registration Date: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। IIT Madras की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात तक बिना लेट फीस के फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बिना लेट फीस के कितनी है फीस?
GATE 2027 में एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दो पेपर के लिए शुल्क 4000 रुपये है। 5 अक्टूबर के बाद 12 अक्टूबर 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। इस दौरान एक पेपर के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1500 रुपये और अन्य उम्मीदवारों को 2500 रुपये देने होंगे।
'मुझे हथकड़ी पहनाई तो पिता रो रहे थे...',संजय दत्त ने खोले अपनी जिंदगी के सबसे काले पन्नों के राज
ऐसे भरें GATE 2027 का फॉर्म
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं। इसके बाद GATE 2027 एप्लीकेशन पोर्टल खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। फिर परीक्षा का पेपर और पसंदीदा परीक्षा शहर चुनें। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन के दौरान लाइव फोटो ली जाएगी। इसलिए कैमरे वाले मोबाइल या कंप्यूटर की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र और लागू होने पर एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र तैयार रखना होगा। परीक्षा केंद्र पर आवेदन में इस्तेमाल किया गया मूल पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा।
14 से 21 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो
आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुलेगी। वही नियमों के अनुसार जरूरी सुधार किए जा सकेंगे। GATE 2027 की परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। GATE स्कोर का इस्तेमाल आईआईटी, आईआईएससी और अन्य संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट व डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के साथ कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के लिए भी किया जाता है।