ECIL Job Oppurtunities: यदि आपने आईटीआई (ITI) पूरी कर ली है और किसी प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। कंपनी ने विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के लिए अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस लेख में हम आपको ECIL अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कुल 310 पदों पर होगी भर्ती

ECIL की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 310 आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए देश के कई प्रमुख ट्रेडों को शामिल किया गया है। बता दें, कि फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, COPA (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मैकेनिक प्रमुख ट्रेड शामिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस भर्ती में सबसे अधिक 87 पद फिटर ट्रेड के लिए और 86 पद इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रीशियन के 50 पद, COPA के 41 पद, और अन्य ट्रेड जैसे वेल्डर, टर्नर व मशीनिस्ट के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं।

उम्मीदवारों की आयु सीमा

इस पद के आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) पास किया हो और उसके पास NCVT सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार, ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा (Written Exam) से नहीं गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के जरिए किया जाएगा। कुल सीटों में से 70% सीटें सरकारी आईटीआई (Government ITI) से पास अभ्यर्थियों के लिए और 30% सीटें प्राइवेट आईटीआई (Private ITI) से पास अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही सरकारी आरक्षण के सभी नियम भी लागू होंगे।

एक साल की होगी ट्रेनिंग और प्रमाण पत्र

चयनित उम्मीदवारों को ECIL में व्यावहारिक रूप से कार्य सीखने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को कंपनी परिसर में 1 वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें अपने ट्रेड से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि पूरी होने के बाद एक प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाएगी। निर्धारित शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले युवाओं को नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (National Apprenticeship Certificate - NAC) प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य की सरकारी नौकरियों में बेहद मददगार साबित होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

यदि आप इस अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य और इच्छुक हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद, ECIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि आप तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा करें।

ये भी पढ़ें: सपा ने कांग्रेस को दिया 53 से 55 सीटों का ऑफर! अखिलेश का ओवैसी को जवाब