Tata Punch EV Price Hike: अब आपको Tata Punch EV के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते है। जानकारी के लिए बता दें, Tata Motors ने सितंबर 2026 में Punch EV के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में ₹10,000 से लेकर ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.79 लाख से ₹12.99 लाख तक पहुंच गई है।
वेरिएंट के हिसाब से नई कीमत
30 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स की कीमत में ₹10,000 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 40 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल ₹20,000 तक महंगे हुए हैं। अब इसका Smart 30 kWh वेरिएंट ₹9.79 लाख, Smart+ 30 kWh ₹10.39 लाख, Smart+ 40 kWh ₹11.19 लाख और Adventure 40 kWh ₹11.94 लाख में उपलब्ध है।
वहीं Empowered 40 kWh की कीमत ₹12.69 लाख और टॉप-स्पेक Empowered+ S की कीमत ₹12.99 लाख है। BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख बताई गई है। कंपनी के मुताबिक कीमतों में यह बढ़ोतरी इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से की गई है।
डिजाइन और इंटीरियर
Punch EV फेसलिफ्ट में अपडेटेड डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, ब्लैक सराउंड वाले हेडलैम्प्स, सेंट्रल चार्जिंग इनलेट और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। पीछे कनेक्टेड LED टेल-लैंप्स और ग्रे क्लैडिंग इसे मस्कुलर लुक देते हैं। कार में 16-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और 195 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
इंटीरियर में डुअल-टोन थीम और अपडेटेड सीट डिजाइन दिया गया है। टॉप वेरिएंट्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESP, ABS के साथ EBD, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हायर वेरिएंट्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल भी मिलता है।
ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की Pre-Order कब शुरू होगा? जानिए किस देश में सबसे पहले खुलेगा!
बैटरी, मोटर और रेंज
Punch EV में 30 kWh और 40 kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं। 30 kWh बैटरी 88 bhp की पावर और 154 Nm टॉर्क देती है, जबकि 40 kWh बैटरी 129 bhp की पावर और 154 Nm टॉर्क जनरेट करती है। 40 kWh वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 9 सेकंड में पकड़ सकता है।
रेंज की बात करें तो 30 kWh वर्जन की ARAI-सर्टिफाइड रेंज करीब 375 किमी और 40 kWh वर्जन की करीब 468 किमी बताई गई है। 65 kW DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 20 से 80 प्रतिशत तक करीब 26 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 40 kWh वेरिएंट के साथ लाइफटाइम बैटरी वारंटी का विकल्प भी मिलता है।