Upcoming Electric Cars: भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार इस समय फेस्टिवल सीजन में गुलजार चल रहा है। नई कारें कम कीमत और दमदार माइलेज हर कोई अपनी सुविधा के हिसाब से गाड़ी खरीदकर अपने सफर को आसान बना रहा है। कई बड़े विदेशी ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी कारों को उतार रहे हैं। जी हां खबर गाड़ियों के शौकिन लोगों के लिए। तो देर ना करते हुए आपको बता दें कि भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast भी अपनी धांसू कार के साथ एंट्री करने वाला है।
जी हां सही सुना आपने, कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी VinFast VF5 फेसलिफ्ट जल्द ही भारत की सड़कों पर दिखाई दे सकती है। कंपनी ने इस गाड़ी के अपने मॉडल का डिजाइन पेटेंट भारत में दर्ज करा लिया है। जिसके बाद जल्द ही भारतीय लोग वियतनाम की इस पेटेंट गाड़ी को जल्द ही रफ्तार देते दिखाई देंगे। तो चलिए बताते हैं आपको इस गाड़ी की तमाम खासियत?
इन गाड़ियों को दे सकती है टक्कर
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी VinFast भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी VinFast VF5 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है। इसके लिए कंपनी की तरफ से मॉडल का डिजाइन पेटेंट भारत में करवाया गया है। इस नए मॉडल को अन्य देशों में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसे में भारत में अलग यह गाड़ी आती है तो Tata Nexon EV , Tata Punch EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियों को सीधे टक्कर देगी।
नई VinFast VF5 में देखने को मिल सकते हैं कई बदलाव
नई VinFast VF5 के एक्सटीरियर में कई बदलाव की उम्मीद है। इसके फ्रंट प्रोफाइल को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नया डिजाइन, अपडेटेड लाइटिंग और बदला हुआ बंपर दिया जा सकता है। SUV के अगले हिस्से में पूरी चौड़ाई तक फैली बंद ग्रिल देखने को मिल सकती है। वहीं, बोनट पर कंपनी का पहचान वाला V-आकार का लोगो दिया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट में लाइटिंग से जुड़े कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिजाइन से जुड़ी सभी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।
नए डिजाइन के अलॉय व्हील और नए कलर ऑप्शन
SUV के साइड मॉडल में कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है। हालांकि, इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील और नए कलर ऑप्शन शामिल किए जा सकते हैं। पीछे की तरफ नई VF5 में लाइटिंग सेटअप सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। इसमें पूरी चौड़ाई तक फैली लाइटिंग के साथ टेललाइट, इंडिकेटर और LED लाइट बार दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, पीछे की तरफ ‘VINFAST’ नाम दिखाई देगा। रियर बंपर को भी पहले के मुकाबले ज्यादा सिंपल डिजाइन दिया जा सकता है।
केबिन में मिल सकती है बड़ी टचस्क्रीन
नई VinFast VF5 के इंटीरियर में भी बदलाव देखे जा सकते हैं। विदेशों में टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन दिखाई दी है। इसके अलावा, डैशबोर्ड का डिजाइन पहले से ज्यादा सीधा और मॉडर्न हो सकता है। केबिन में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल भी मिलने की संभावना है। नई SUV में कप होल्डर और गोल आकार का गियर कंट्रोल दिया जा सकता है।
सीटों के मामले में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा मॉडल में मिलने वाली फैब्रिक सीटों की जगह नए वर्जन में लेदरेट सीटें दी जा सकती हैं। वहीं, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से जुड़ी जानकारी को बड़ी टचस्क्रीन पर दिखाने का विकल्प भी मिल सकता है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
बैटरी, रेंज और पावर में क्या होगा बदलाव?
नई VinFast VF5 फेसलिफ्ट की बैटरी क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर और ड्राइविंग रेंज में बदलाव किया जाएगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अलग-अलग देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध मौजूदा VF5 में बैटरी और परफॉर्मेंस के अलग-अलग विकल्प मिलते हैं। इंडोनेशिया में उपलब्ध VinFast VF5 में 29.6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 90 hp की अधिकतम पावर और 135 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस वर्जन की प्रमाणित ड्राइविंग रेंज 268 किलोमीटर है।
वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में रेंज अलग
कुछ बाजारों में यह इलेक्ट्रिक SUV 37.23 kWh बैटरी पैक के साथ मौजूद है। इस वर्जन में 136 hp की पावर और 135 Nm का टॉर्क मिलता है। इसकी प्रमाणित रेंज 326 किमी बताई गई है। ये दोनों रेंज के आंकड़े NEDC टेस्टिंग पर आधारित हैं। इसलिए वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में रेंज अलग हो सकती है। भारत में नई VinFast VF5 को किस बैटरी पैक और पावर आउटपुट के साथ लॉच किया जाएगा, इसे लेकर जानकारी नहीं है। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसके भारतीय वर्जन की बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस से जुड़ी तस्वीर साफ हो सकेगी।
भारत में कितनी होगी कीमत?
भारत में नई VinFast VF5 फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 12 लाख को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्चिंग की तारीख, कीमत और भारतीय मॉडल के फीचर्स को लेकर किसी तरह की औपचारिक पुष्टी नहीं की है। अगर इस SUV की कीमत यही या इसके आस-पास रहती है तो तो भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में Tata और Mahindra जैसे मॉडल को सीधे टक्कर देगी।
यह भी पढ़ें: 54वीं PRAGATI बैठक में PM MODI का रेलवे पर फोकस! स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, 'मल्टीमॉडल हब' के रूप में होगा पुनर्विकास