दीवाली पर अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है। इस दीवाली खुशियों को दोगुना करने के लिए इस बार बाइक कंपनियों ने खास तैयारी की है। यह तैनाती GST में हुई कटौती के बाद की गई है। जिसके बाद बाइक बाजार इस बार खरीदारों की वजह से गुलजार होने वाला है। दीवाली से पहले होंडा, बजाज, हीरो और रॉयल एनफील्ड जैसी प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनियों ने टैक्स में बदलाव और त्योहारी ऑफर्स के चलते अपनी बाइक्स की कीमतों में कटौती और लाभ दिए हैं।

350cc तक की बाइक्स पर 18% GST लागू होने से Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमतों में राहत मिली है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय रेट्रो बाइक Honda CB350C का नया Black Edition लॉन्च किया है और Activa 125 व Unicorn जैसी बाइक्स पर आकर्षक त्योहारी ऑफर दिए जा रहे हैं।

जानिए कौन सी बाइकें हुई सस्ती

होंडा (Honda): होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय रेट्रो बाइक Honda CB350C का नया Black Edition लॉन्च किया है और Activa 125 व Unicorn जैसी बाइक्स पर आकर्षक त्योहारी ऑफर दिए जा रहे हैं।


रॉयल एनफील्ड: 350cc तक की बाइक्स पर 18% GST लागू होने से Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमतों में राहत मिली है।

हीरो मोटोकॉर्प: Hero Splendor Plus, HF Deluxe और Xoom जैसे मॉडल्स पर बजट और त्योहारी छूट का लाभ मिल रहा है।

बजाज ऑटो: बजाज की Pulsar 125 और प्लेटिना जैसी बाइक्स पर भी कंपनी और डीलर्स द्वारा स्पेशल फाइनेंस और छूट दी जा रही है।

Hero Splendor Plus: शुरुआती कीमत करीब ₹73,490 से ₹93,000 के बीच है और इस पर ₹8,000 से ₹10,000 तक के डाउन पेमेंट या फेस्टिव ऑफर उपलब्ध हैं।

Hero HF Deluxe: शुरुआती कीमत लगभग ₹55,992 से ₹84,000 के आसपास मिल रही है।

Hero Xtreme 125R: जीएसटी कटौती और दिवाली डिस्काउंट के चलते इसकी कीमत में ₹7,722 तक की कमी आई है।

Honda Shine 100: इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹63,191 से शुरू होती है।

टीवीएस रेडियन: लगभग ₹55,400 और टीवीएस स्पोर्ट करीब ₹55,100 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।


फायदें और ऑफ़र

कम डाउन पेमेंट: कई डीलरशिप पर बाइक्स मात्र ₹8,000 से ₹10,000 या उससे भी कम (जैसे ₹999) के डाउन पेमेंट पर घर ले जाने का ऑफर दे रही हैं।
धनतेरस और दिवाली के चलते कुछ शोरूम पर स्क्रैच कूपन के जरिए इनाम, चांदी के सिक्के या कैशबैक दिए जा रहे हैं।

350cc से कम इंजन वाली बाइक्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% होने) के कारण कई लोकप्रिय और सस्ती बाइक्स की कीमतों में कमी आई है। इसके अलावा डीलरशिप पर खास दिवाली और धनतेरस ऑफर मिल रहे हैं। 350cc तक की बाइक्स पर 18% GST लागू होने से Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमतों में राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी-शाह सच से डरे हुए हैं', CEC महाभियोग विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयान