Cheteshwar Pujara on Hardik Pandya: भारत के पूर्व धाकड़ टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पंजाब किंग्स की गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर की है। हाल ही में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को जाने दिया, और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को ट्रेड के जरिए टीम में लेकर आए।
हालांकि पुजारा का मानना है कि अगर पीबीकेएस को अपने पहले टाइटल का इंतजार साल 2027 में खत्म करना है तो उन्हें सही बॉलिंग खिलाड़ियों को चुनना होगा। पुजारा ने यह भी कहा कि अर्शधीप सिंह के जाने से पंजाब की टीम में एक बड़ी कमी आ गई है, और उनकी अच्छी रिप्लेसमेंट ही फ्रेंचाइजी के खिताब के इंतजार को समाप्त करन सकती है।
हार्दिक का आना नेगेटिव- पुजारा
जियो हॉटस्टार पर पूर्व स्टार बैटर ने एक ऐसी बात कही, जो हार्दिक पंड्या के फैंस को कतई पसंद नहीं आएगी। पुजारा ने हार्दिक को लेकर कहा,
"हार्दिक पांड्या का आना पंजाब के लिए एक बहुत बड़ी पॉजिटिव बात रही है, हालांकि इसके साथ ही एक थोड़ी नेगेटिव बात यह भी है कि अर्शदीप सिंह नहीं हैं। भले ही पिछले सीजन में उनका परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रहा, लेकिन जिस तरह से वह अभी बॉलिंग कर रहे हैं, उससे वह फॉर्म में वापस आ गए हैं।"
अर्शदीप सिंह का रिप्लेसमेंट ढूंढना अहम- पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने पंजाब किंग्स को सलाह दी है कि उनको आगामी सीजन में अर्शदीप सिंह का रिप्लेसमेंट तलाशना होगा। पुजारा ने अपनी बात को रखते हुए कहा,
"तो यह पंजाब के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, और उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा, यह तय करने वाला फैक्टर होगा। बेशक, हार्दिक पांड्या के आने से उनकी बैटिंग स्ट्रेंथ बढ़ेगी। हालांकि उनकी बॉलिंग कैसी चल रही है, यह भी बेहद जरूरी होगा, लेकिन वह पंजाब के लिए लीड गेंदबाज नहीं होंगे।”
ये भी पढ़ें- लैथम-कॉनवे ओपनिंग, चौथे पर रचिन रवींद्र, दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
हार्दिक एक सपोर्टिंग बॉलर- पुजारा
चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि हार्दिक की गेंदबाजी पंजाब के लिए महत्वपूर्ण जरूर होगी, लेकिन वह गेंदबाजी को लीड नहीं करेंगे। पुजारा ने कहा,
"हालांकि उनकी बॉलिंग भी इंपॉर्टेंट होगी, लेकिन वह लीड बॉलर नहीं हो सकते, वह एक सपोर्टिंग बॉलर हो सकते हैं। ऑक्शन में वे जिन बॉलर्स को चुनते हैं और वे कैसा फॉर्म में आते हैं, उससे यह तय होगा कि वे ट्रॉफी जीत पाएंगे या नहीं।"
आपको बता दें कि, हार्दिक पंड्या भारत और मुंबई इंडियंस के लिए कई बार नई गेंद से शुरुआत कर चुके हैं, ऐसे में पंजाब भी उनका इस्तेमाल कुछ इसी तरह से कर सकती है।
ये भी पढ़ें- SonyLiv का सब्सक्रिप्शन नहीं जरूरी? फिर भी FREE में देख सकेंगे IND vs NZ दूसरा टेस्ट, जानें आसान तरीका