Pakistan Cricket Team: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इसी बीच उसके एक पूर्व क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और फैंस को उसकी काफी चिंता हो रही है।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी बासित अली को आज, 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को दोपहर के समय दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। बासित अली को तुरंत कराची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और वहां डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए है और वो अभी भी निगरानी में हैं।
अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे बासित
बता दें कि बासित अली को अभी कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा और लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक सीने में जोर से दर्द होने लगा और बहुत ही ज्यादा बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तान के पत्रकारों ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं।
ARYNewsOfficial के एंकर नजीब उल हसनैन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा, "हमारे प्यारे बासित अली की एंजियोप्लास्टी हो रही है। हम उनके सफल ऑपरेशन और जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। कृपया उन्हें अपनी दुआओं और प्रार्थनाओं में याद रखें।"
जावेद मियांदाद से होती थी तुलना
मालूम हो कि जब बासित अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था तब उनकी तुलना पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक जावेद मियांदाद से की जाती थी। हालांकि वो ज्यादा लम्बे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते दिखाई नहीं दिए। उन्होंने 50 वनडे मैच की 43 पारियों में 1265 रन और 19 टेस्ट मैचों की 33 पारियों में 858 रन बना रखे हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका को किया 284 पर ऑल आउट, मानव-जडेजा की जोड़ी ने किया कमाल, बना ली 178 रन की लीड
Written By: Anil Kumar