Trump Dividend: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का 'Trump Dividend' देने के अपने वादे को दोहराया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि यह भुगतान होगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका को मिल रहे बड़े पैमाने के निवेश और आर्थिक गतिविधियों से होने वाली आय के चलते यह संभव है।
5,000 डॉलर का Dividend जरूर मिलेगा
ट्रंप ने शुक्रवार को Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके प्रस्तावित 5,000 डॉलर के Dividend की आलोचना की जा रही है, लेकिन यह योजना लागू होकर रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आर्थिक विकास और निवेश से ट्रिलियन डॉलर का फायदा हो रहा है। ट्रंप ने लिखा कि जब वह कोई बात कहते हैं तो उसका मतलब होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 5,000 डॉलर का Dividend होगा, क्योंकि अमेरिकी जनता इसकी हकदार है। साथ ही उन्होंने लोगों से रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की।
ट्रंप ने इन फैसलों का दिया उदाहरण
अपने दावे के समर्थन में ट्रंप ने One Big Beautiful Bill Act (OBBBA) का उदाहरण दिया। यह वही कानून है जिसे 'The Great Big Beautiful Bill' के नाम से जाना जाता है और जिसे उन्होंने 4 जुलाई 2025 को कानून बनाया था।
ट्रंप ने कहा कि उनके विरोधियों ने इस कानून के पास होने की संभावना को असंभव बताया था, लेकिन आखिरकार यह कानून बन गया। उन्होंने पिछले साल अमेरिकी सैन्यकर्मियों को दिए गए 1,776 डॉलर के भुगतान का भी जिक्र किया। ट्रंप के मुताबिक, उस समय भी लोगों ने इसे संभव नहीं माना था, लेकिन भुगतान किया गया और सैन्यकर्मियों ने इसे पसंद किया।
Midterm Election से जोड़ा था 5,000 डॉलर का वादा
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर नवंबर के Midterm Elections में रिपब्लिकन पार्टी जीतती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का 'Trump Dividend' दिया जाएगा। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका दूसरे देशों पर लगाए गए Tariffs से बड़ी मात्रा में पैसा हासिल कर रहा है और इसी आर्थिक लाभ के आधार पर Dividend देने की योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा था कि रिपब्लिकन जीतते हैं तो हर Adult Citizen को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे और साथ ही ट्रंप टैक्स कट्स को स्थायी बनाया जाएगा।
रिपब्लिकन पार्टी के Midterm Convention में बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने पहले कभी इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने Tariffs और नए निवेश से ट्रिलियन डॉलर आने का दावा करते हुए कहा कि यही पैसा उनके Dividend के वादे को संभव बनाएगा। ट्रंप ने अपने भाषण में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बड़े Tax Cuts, Regulation Cuts और Military Investment का भी दावा किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और डेमोक्रेट्स पर महंगाई और अमेरिकी शहरों की स्थिति खराब करने का आरोप लगाया।
19 महीने में हर वादा पूरा किया
ट्रंप ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद 19 महीनों में उन्होंने अपने हर वादे को पूरा किया है, बल्कि कई मामलों में उससे भी ज्यादा काम किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य ताकत है। ट्रंप ने अपनी सरकार के दौर को अमेरिका का 'Golden Age' बताते हुए कहा कि देश को फिर से वैश्विक सुपरपावर के रूप में मजबूत किया गया है।