India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के सामने घुटने टेकने वाला पाकिस्तान एक बार फिर मिमियाने लगा है। कटोरा लेकर भीख मांगने वाला देश भारत को आंख दिखाने का कोशिश कर रहा है।

सिंधु जल संधि मामले में पड़ोसी मुल्क ने युद्ध की धमकी देकर एक बार फिर अपनी कायरता का परिचय दे दिया है। हालांकि यह नया नहीं है, थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद कंगला पाकिस्तान ऐसी बयानबाजी करता रहता है ताकि वह अपने आकाओं को खुश कर सके।

पाकिस्तान न्यूज पेपर डॉन ने पाकिस्तान के वरिष्ठ नेतृत्व का हवाला देते हुए लिखा अगर सिंधु जल संधि का मसला नहीं सुलझा तो दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हो सकता है। इन गीदड़भभकी के बाद भी इंडिया अपने फैसले पर कायम है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में India Pakistan War देखने को मिल सकता है। आईए समझाते है आपको पूरा मामला।

सिंधु जल संधि को लेकर बौखलाया पाक

पानी को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ गई है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ होने वाले सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था। लेकिन बीते कुछ महीनों से पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी देते आ रहा है।

लेकिन कहते है ना कि जिसके पास कुछ नहीं रहता है वह ज्यादा फरफराता है। यही कुछ हाल पाकिस्तान का है। इसके पहले यूएन में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस मामले पर बयानबाजी की थी।

क्या सच में होगा India Pakistan War?

पाकिस्तान अपनी गलतियां छुपाने के लिए नए-नए पैतरे आजमाता रहता है। वहां की आवाम दाने-दाने के लिए तरस रही है। पीओके में लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। महंगाई की मार इस कदर बढ़ रही है कि खाने-पीने की चीज खरदीना मुश्किल होता जा रहा है।

इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध हो सकता है?

युद्ध में कहां टिकेगा पाकिस्तान?

वैसे तो पाकिस्तान लगातार युद्ध-युद्ध चिल्लाता रहता है, लेकिन कुछ महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक ने भारत की ताकत देख ली थी।

महज दो दिनों के अंदर पड़ोसी मुल्क घुटने पर आ गया था। भारत ने ऐसी तबाही मचाई तो मानो पाक में दीवाली हो। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता भी है तो पाकिस्तान के आगे भारत का टिकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।