US-Iran War: ईरान पूरी ताकत के साथ ट्रंप का सामना कर रहा है। बीते कई महीनों से दोनों के बीच युद्ध जारी है। लेकिन अभी तक ईरान झुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका जैसी दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य ताकत भी बेबस नजर आ रही है।
अब खबर सामने आ रही है कि अमेरिकी सैनिकों का सामना करने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं ट्रेनिंग ले रही है। जी हां आपने सही सुना, ईरान जैसे देश में महिलाएं युद्ध की ट्रेनिंग ले रही है, हालिया मौके पर डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी देते आ रहे है। चलिए आपको बताते है कि इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
जंग में उतरेंगी ईरानी महिलाएं
कहते है ना जब देश बचाना हो तो महिला, पुरुष नहीं देखा जाता।, हर नागरिक का कर्तव्य बन जाता है कि देश को बचाना है। यह चीज अब ईरान में देखी जा रही है। ईरान जैसा देश जहां महिलाओं पर काफी प्रतिबंध रहते है, लेकिन अब अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध में यही ईरान की महिलाएं शामिल हो रही है।
हजारों की संख्या में ट्रेनिंग दी जा रही है। अमेरिका-ईरान युद्ध लगातार जारी है, जिसके बाद ईरान ने अपनी ताकत बढ़ाने का फैसला किया है कि अगर जमीनी स्तर पर युद्ध होता है तो महिलाएं भी जोर-शोर से हिस्सा लेंगी।
भीषण मोड़ लेगा अमेरिका-ईरान युद्ध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान झुकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है और साफ कहा है कि जब तक अमेरिका की तरफ से उनकी 7 शर्तें नहीं मानी जाती है तब तक होर्मुज बंद रहेगा।
यानि यह तो साफ है कि ईरान झुकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। यही कारण है कि ईरान अब महिलाओं को भी लगातार ट्रेनिंग दे रहा है।
क्च्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों मे लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि तेल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। अगर स्थिति ऐसी ही रहती है और आने वाले दिनों मे भारत समेत दुनिया के कई देशों में आर्थिक के साथ-साथ एनर्जी संकट सकता है। आलम यह है कि दोनों ही झुकने को तैयार नहीं है। अब देखने होगा आने वाले दिनों में स्थिति क्या रहती है, क्योंकि ट्रंप की तरफ से लगातार धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़े - T-90 का तांडव देख थर-थर कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, युद्ध क्षेत्र में बाहुबली टैंक मचाएगा भीषण तबाही, जानें सबकुछ