Nepal Pm Balen Shah: नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारत ने जिस तरह से नेपाल की मदद की वह ‘काबिल-ए-तारीफ़’ है। हो भी क्यों ना संकट के मुश्किल समय में भारत ने नेपाल के आगे मदद का हाथ बढ़ाया है। लगातार भारतीय विमानों में भर-भरकर राहत सामग्री भेजी गई। इस आपदा की घड़ी में नेपाल के पीएम बालेन शाह ने आज संसद में भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी तारीफ की। पीएम बालेन शाह ने मदद करने वाले भारत को थैंक्यू इंडिया कहा।
पीएम बालेन ने कहा मदद न लेने का सवाल ही नहीं
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत से मिली मदद को लेकर भारत और चीन को थैंक्यू कहा। बालेन शाह ने संसद में बोलते हुए कहा थैंक्यू इंडिया। पीएम ने कहा कि, वह पहले दिन से ही डिज़ास्टर मैनेजमेंट के लिए इंटरनेशनल कोऑपरेशन से मदद ले रहे हैं। सरकार के इंटरनेशनल मदद लेने में हिचकिचाहट के मुद्दे पर उठे सवाल को लेकर कहा कि, इतनी बड़ी आपदा में इंटरनेशनल कोऑपरेशन न लेने का सवाल ही नहीं उठता है।
क्या बोले शाह
दरअसल सरकार से आपदा के समय जानकारी न देने को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में पीएम बालेन शाह ने कहा कि, 1.1 मिलियन SMS मैसेज भेजे गए। बालेन शाह ने समय पर जानकारी न देने के आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। पीएम बालेन शाह ने यह भी कहा कि नेपाल की आपदा अनुमान से परे थी। जैसे ही सरकार को इसके बारे में पता चला। तुरंत 1.1 मिलियन नागरिकों को SMS के ज़रिए जानकारी भेजी गई।
राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया
बालेन शाह ने राज्य और लोकल लेवल पर सरकार के आपसी समन्वय में नाकाम रहने के सवाल का भी जवाब दिया। पीएम ने जवाब देते हुए कि, वे राज्य और लोकल स्तर पर लगातार बातचीत कर रहे हैं। पीएम ने दावा करते हुए कहा कि अब बातचीत के जरिए राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
सभी पार्टियां रेस्क्यू अभियान में शामिल
पीएम ने टनल रेस्क्यू को लेकर बताया कि, हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में फंसे लोगों का रेस्क्यू लगातार किया जा रहा है। राज्य की सभी पार्टियां शुरू से ही रेस्क्यू अभियान में शामिल हैं। क्योंकि यह अलग ही तरह का रेस्क्यू ऑपरेशन है, इसलिए इसके लिए टेक्निकल जानकारी रखने वाली टीम की ज्यादा जरूरत है। सरकार लगातार अपने रिसोर्स के हिसाब से प्रयास करने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘DM अंकल, साइकिल दिलवा दीजिए’, पैर से लाचार मासूम की गुहार ने खींचा सबका ध्यान