Afghanistan Wakhan Corridor: अफगानिस्तान के नए कारनामे ने एक बार फिर पाकिस्तान के होश उड़ा दिए है। दोनों देशों के बीच स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। आलम यह है कि दोनों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिलता रहा है। पाक कई बार अफगानिस्तान को निशाना बना चुका है।
लेकिन अब अफगानियों ने एक ऐसी सड़क बना दी है, जो सीधा चीन तक जाएगी। यानि आने वाले दिनों में चीन अफगान के साथ सीधा व्यापार कर सकता है, जो कहीं ना कहीं पाकिस्तान के लिए एक चिंता का विषय है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम और महत्वपूर्ण जानकारी।
क्या है Afghanistan Wakhan Corridor?
अफगानिस्तान सुरक्षा विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि अफ़गानिस्तान विकास की ओर बढ़ रहा हैं, आज उसने अपने दोस्त चीन के साथ ज़मीनी संपर्क स्थापित किया। वाखान सड़क ने क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है।
गौरतलब है कि यह कॉरिडोर सीधा चीन को कनेक्ट करेगा। पाकिस्तान चीन को अपनी जिगरी दोस्त मानता था, लेकिन इस कॉरिडोर बनने के बाद अब चीन अफगानिस्तान के साथ सीधा व्यापार कर सकता है।
भारत को इससे क्या फायदा हो सकता है?
अब सबसे बड़ा सवाल इसमें भारत को इससे क्या फायदा होगा? भारत और अफगानिस्तान के बीच पाकिस्तान की वजह से सीधा जमीनी संपर्क लंबे समय से बड़ी चुनौती रहा है। भारत ने अफगानिस्तान के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए ईरान के चाबहार पोर्ट को भी महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर विकसित किया है। वाखान कॉरिडोर भारत के लिए सीधे तौर पर कोई नया व्यापारिक रास्ता अभी नहीं बनाता।
लेकिन अगर भविष्य में अफगानिस्तान, चीन, मध्य एशिया और अन्य देशों के बीच नए मल्टी-मोडल कॉरिडोर विकसित होते हैं, तो भारत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के नए विकल्प पैदा हो सकते हैं। दूसरे शब्दों में, भारत के लिए इसका फायदा फिलहाल सीधा नहीं बल्कि रणनीतिक और दीर्घकालिक ज्यादा है।
यह भी पढ़े - India-Switzerland Ties: डिफेंस से लेकर कृषि उत्पादों तक, भारत स्विट्जरलैंड के बीच इन प्रमुख मुद्दों पर बनी सहमति