Srikkanth On Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के एक फैसले से भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत खुश नहीं हैं। दरअसल, दूसरे वनडे में केएल राहुल की जगह नंबर पांच पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर छह पर केएल राहुल को बल्लेबाजी का मौका मिला, और वह 38 बॉल में 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

हालांकि, टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) के तहत 4 रन की जीत मिली, लेकिन भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत अक्षर पटेल को पहले भेजने पर खुश नहीं हैं। उन्होंने हेड कोच के फैसले की आलोचना की।

केएल को नीचे भेजना गलत- श्रीकांत

पूर्व भारतीय कप्तान एस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इंडियन टीम में सिर्फ दो खिलाड़ी हैं जो मुश्किल हालात में आगे आते हैं। इसमें  विराट कोहली और केएल राहुल हैं, और उनमें से एक को बैटिंग ऑर्डर में गलत तरीके से नीचे उतारा जा रहा है।

श्रीकांत ने कहा, "दूसरे वनडे में सिर्फ वही कंफर्टेबल दिखे। जब हालात मुश्किल होते हैं, तो सिर्फ दो खिलाड़ी आगे आते हैं, विराट कोहली और केएल राहुल। अगर राहुल पिछले मैच में जल्दी आउट हो जाते, तो इंडिया खत्म हो जाता।''

छठे नंबर पर भेजना इंसाफ नहीं- श्रीकांत

श्रीकांत का कहना है कि केएल राहुल को नंबर छह पर भेजना उनकी काबिलियत के साथ बिल्कुल इंसाफ नहीं है। उन्होंने कहा,

‘’अक्षर पटेल के बाद राहुल को नंबर 6 पर भेजना क्या इंसाफ है? आप अक्षर पटेल को उनसे पहले बैटिंग करने को कैसे सही ठहरा सकते हैं? गौतम गंभीर को यह समझने की जरूरत है कि राहुल एक मार्की प्लेयर हैं। उन्होंने इंडिया के लिए नंबर 3 और 4 पर सेंचुरी बनाई हैं। फिर भी, उन्हें इस रोल में लाया जा रहा है। यह बहुत बड़ा अन्याय है।"

सिर्फ श्रीकांत ही नहीं, बल्कि सभी पूर्व खिलाड़ी गंभीर के इस फैसले पर आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं, क्योंकि अक्षर को जब बैटिंग के लिए भेजा गया था, उस समय टीम इंडिया काफी मुश्किल स्थिति में थी।

क्यों अक्षर को मिला था प्रमोशन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में अक्षर पटेल को नंबर पांच पर बैटिंग के लिए भेजा गया था, जब रोहित शर्मा का बड़ा विकेट सिर्फ 39 पर गिर गया था। यहां उम्मीद थी कि केएल राहुल आएंगे, लेकिन गंभीर ने सभी को चौंका हुए अक्षर को प्रमोशन दिया, मगर वह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हालांकि, गंभीर ने किन वजहों से अक्षर को प्रमोट किया, इसके पीछे का काररण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिर्फ लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन से लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा की बड़ी भविष्यवाणी, कैमरून-हार्दिक हो सकते हैं रिलीज, LSG से हटेंगे निकोलस पूरन!