लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि राजभर की पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी से 36 विधानसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सीटों की सूची नहीं, बल्कि NDA से बाहर निकलने का बहाना है।
NDA हारता हुआ गठबंधन: अखिलेश यादव
SP प्रमुख अखिलेश यादव ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को हारता हुआ गठबंधन कहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीटों के बटवारा को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सीट को लेकर चल रहे मतभेद पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) NDA से बाहर निकलने के बहाने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ सीट-शेयरिंग की बातचीत में 36 सीटों के लिए दबाव डाल रही है।
BJP के पास चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ आधी सीटें बचेंगी
BJP में सीटों के बटवार को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सहयोगी पार्टियों कि यह मांग कोई सीरियस लिस्ट नहीं है, बल्कि सत्ताधारी गठबंधन से अलग होने की एक तरकीब है।अखिलेश यादव ने तर्क दिया कि SBSP की ऐसी मांग को मानने से सत्ताधारी ब्लॉक के दूसरे पार्टनर भी उसी अनुपात में सीटों की मांग करेंगे, जिससे BJP के पास चुनाव लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें बचेंगी।