Ankit Balyan Murder Case : कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान...इस गाने से हिट होने वाले अंकित बालियान के लिए 26 अगस्त की शाम आखिरी दिन साबित रही। शामली के सीबी गुप्ता कॉलोनी में तकरीबन 7 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मशहूर हरियाणवी सिंगर व यूट्यूबर अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंकित बालियान जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की बैठने के लिए जा रहे थे। हमलावरों ने उन पर करीब 18 राउंड फायरिंग की जिसमें अंकित की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर दिल्ली-मुजफ्फरनगर मार्ग को जाम कर दिया। अंकित बालियान आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे। ऐसे में इस हत्याकांड ने यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए है।

भोलू शाहपुरिया ने ली हत्या की जिम्मेदारी

इस पूरे मामले में जानकारी यह भी सामने आ रही है कि हरियाणा के गैंगस्टर व सोनीपत के भोलू शाहपुरिया ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल भोलू शाहपुरिया को लेकर अभी पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे है। महज एक पोस्ट में भोलू ने कहा कि अंकित बालियान हमारे दुश्मनों का साथ देता था। इस वायरल पोस्ट के बाद पुलिस भोलू शाहपुरिया के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिसके लिए हरियाणा में भी पुलिस की टीमें भेजी गई है।

 

अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए जारी किया गया सोशल मीडिया पोस्ट.

हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर की आखिरी पोस्ट, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...

एक तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी पुलिस की कार्यशैली को बेहतर बताकर तारीफ करते नहीं थकते तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में हो रहे कई बड़े हत्याकांड ने कानून को खुलेआम चुनौती दे दी। यूपी में इस समय कानून की स्थिति ऐसे ही कि अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस आराम से सो रही है। पुलिस के सामने चुनौती खड़ी करता एक और मामला यूपी के शामली से सामने आया है, जहां हत्या से कुछ समय पहले ही अंकित बालियान ने इंस्टाग्राम पर हत्या के कुछ देर पहले आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया था। जिसमें वे हरियाणवी की कुछ पंक्तियां बोलते दिख रहे थे, जिसमें अंकित बोल रहे हैं। "रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...जो खटकेगा वो भटकेगा..."इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस को क्या पता था कि अंकित बालियान की यह पोस्ट आखिरी होगी।

बाहर निकलते ही मारी गोलियां

अंकित बालियान पर पर जिम से बाहर निकलते समय हमला हुआ। वह अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक बाइक पर चार अज्ञात बदमाशों आए और अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दी। इसमें हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के सिर,पेट में गर्दन और कमर में गोली लगी। तो वहीं 3 गोली अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे पर भी जा लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरे मामले में अंकित बालियान के चाचा नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकित के शव को रोड पर रखकर 5 घंटे जाम लगाया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अंकित बालियान की हत्या के पीछे की असली वजह क्या है?

गन कल्चर पर बनाते थे गाने

अंकित बालियान शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। अंकित बालियान अपने गन कल्चर वाले हरियाणवी गानों को लेकर काफी ज्यादा चर्चित रहे। अंकित ने अपने हरियाणवी गाने "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान" और अन्य हरियाणवी गानों, रील्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी। यह भी सामने आया कि अंकित आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनके परिवार और गांव के लोगों में इस हत्याकांड के बाद काफी गुस्सा भड़का हुआ है।

‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ से चर्चाओं में आए अंकित बालियान

अंकित बालियान बाबरी थाना क्षेत्र के छोटे से गांव बनतीखेड़ा से निकलकर हरियाणावी गानों में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। अंकित बालियान का मोस्ट पॉपुलर हरियाणवी गाना “भरी कोर्ट मे गोली मारेंगे मेरी जान ” काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा। ऐसे में हरियाणा के लोगों में भी अंकित की हत्या के बाद काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। सभी पुलिस की बड़ी लापरवाही बता रहे हैं।

परिजन कर रहे हैं एनकाउंटर की मांग

सड़क पर 5 घंटे शव रखने के बाद पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। इसके साथ ही परिजनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है। इस पूरे मामले में एसपी एनपी सिंह और डीएम आलोक कुमार, पुलिस की टीम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एडीजी मेरठ भानु भास्कर व डीआईजी रेंज सहारनपुर, बागपत एसपी सूरज राय व मुज़फ्फरनगर एसपी प्रवीण कुमार समेत कई जिलों के एएसपी मौक़े पर पहुंचे। परिवारजनों को मनाकर अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस को मिले कई अहम सबूत

इस पूरे मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर अंकित बालियान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्याकांड में शामली एसपी एनपी सिंह ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। करीब 6 टीमें हत्याकांड के खुलासे में जुटी हैं। हरियाणा में भी पुलिस की 4 टीमें गई हैं। पुलिस को इस हत्याकांड के मामले में कई अहम क्लू हाथ लगे हैं।

यह भी पढे़: Gujarat के मानव ठक्कर का जलवा, तीसरी बार Asian Games2026 के लिए चुने गए