Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिजनों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 4 लाख रुपये थी। सरकार ने आपदा राहत के तहत मिलने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी करते हुए सहायता राशि को दोगुना कर दिया है।

सरकार के इस फैसले से बाढ़, भारी बारिश, आंधी-तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी। संशोधित आपदा राहत मानकों के तहत किसानों, पशुपालकों और मकान क्षति से प्रभावित लोगों के लिए भी आर्थिक सहायता बढ़ाई गई है।

25–30% की वृद्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत सहायता में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत, प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलने वाला मुआवजा ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख (दोगुना) कर दिया गया है। वहीं फसल के नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे में 25–30% की वृद्धि की गई है। राहत के इन बढ़े हुए उपायों से 10 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से 4 नवंबर, 2026 के बीच हुए नुकसान पर लागू होगी।

10 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ

प्राकृतिक आपदा के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अब उसके परिवार को 4 लाख रुपये के बजाय 8 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। फसल खराब होने या नुकसान पर दी जाने वाली सहायता राशि में भी 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इस निर्णय से प्रदेश के 10 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में पत्नी से नाराजगी पर कैब ड्राइवर पति का खूनी खेल! सास और साले-सालियों समेत 7 का किया मर्डर