Gold-solver price today: देशभर में आज धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. धनतेरस पर सोना-चांदी भी सस्ता हो गया है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। बाजारों में रौनक देखी जा रही है। आज 6 नवंबर 2026 शुक्रवार से दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरूआत हो चुकी है। आज धनतेरस का पावन पर्व मनाया जा रहा है।

इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप आज गहनों की खरीदारी का प्लान बना रहे है तो पहले इनके रेट जरूर देख लें। दरअसल, त्योहारी सीजन में गहनों की डिमांड बढ़ जाती है और हाल ही में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर भी देखा जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते है आज सोना-चांदी का भाव कितना है।

क्या कहता है MCX 

राजधानी दिल्ली समेत कई प्रमुख सर्राफा बाजारों में पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब ₹4,810 और 22 कैरेट सोना ₹4,410 तक सस्ता हुआ है। MCX की बात करें तो दिसंबर डिलीवरी वाला वायदा सोना 1.44 लाख रुपये के भाव चल रहा है।

वहीं चांदी वायदा 1.87 लाख रुपये के भाव चल रहा है। वहीं दूसरी ओर देशभर के अलग-अलग बाजारों में 24 कैरेट सोना मोटा-माटी 1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब मिल रहा है. वहीं चांदी लोकल मार्केट में 2 लाख प्रति किलो से ऊपर है।

आपके शहर में 24 कैरेट सोने का क्‍या है भाव?

देश भर के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट (शुद्ध) सोने की कीमतों में मामूली अंतर दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव सबसे अधिक 1,46,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, अहमदाबाद और वडोदरा में यह 1,46,080 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोना 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सोने-चांदी का ताजा भाव

आज बाजार खुलने से पहले जहां एक तरफ सोने के भाव में तेजी देखी गई, तो दूसरी तरफ, चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में 736 रुपये तेजी दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत 1,43,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,43,234 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तो वहीं, चांदी के वायदा भाव में 834 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत 1,86,901 रुपये प्रति किलो हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में पत्नी से नाराजगी पर कैब ड्राइवर पति का खूनी खेल! सास और साले-सालियों समेत 7 का किया मर्डर