tamilnadu News : तमिलनाडु अपनी दुश्मनी निकालने के लिए शख्स ने बच्चों के खाने वाले सांभर में गोबर पाउडर मिलाकर उनकी सेहत से तो खिलवाड़ किया ही बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। इरोड़ में एक सरकारी स्कूल में छात्रों को मिलने वाले मिड-डे-मील के अंदर दिए गए सांभर में गोबर पाउडर मिलने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ BNS की धारा 123 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई। जिसमें उसने जानकारी दी कि ऐसा करने के पीछे की असली वजह स्कूल से उसको नौकरी से हटा दिया गया। घटना 29 अगस्त की है। लेकिन मामले में शिकायत 1 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी पकड़ा गया।

बच्चों तक जाने से पहले शिक्षक ने चखा सांभर

तमिलनाडु के इरोड़ जिले के सत्यमंगलम के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में पेरूंथलाइवर कामराजर नाश्ता योजना के तहत तैयार भोजन में दिए गए सांभर में गोबर पाउडर मिलने के बाद 48 वर्षीय अरुमुगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 अगस्त है, और मामले में इसकी शिकायत 1 सितंबर को दर्ज कराई गई। जिसमें पुलिस को टीचर ने बताया की बच्चों को खाना देने से पहले शिक्षक भोजन को चखते हैं। ऐसा ही कुछ उस दिन भी किया। टीचर ने जैसे ही सांभर को चखा उन्हें उसका स्वाग कड़वा सा लगा। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद इसे बनाते समय सांभर में ज्याद हल्दी डाल दी गई है। लेकिन जब इसकी जांच कराई गई तो उसमें गोबर पाउडर निकला।

आरोपी की पत्नी को स्कूल की रसोईया के पद से हटाया था

पुलिस का कहना है कि, इसे बनाने वाले अपनी पत्नी की नौकरी चले जाने का बदला लेने के लिए ऐसा किया। क्योंकि उसकी पत्नी उसी स्कूल में रसोईया का काम करती थी। लेकिन उसके खाने में कमी बताकर उसे निकाल दिया। सांभर में गोबर पाउडर मिलने की जानकारी होने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और छात्रों की थाली तक वह सांभर नहीं जाने दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अरुमुगम ने स्कूली छात्रा को 10 रुपये देकर पास की दुकान से गोबर पाउडर मंगवाया। छात्रों को परोसे जाने वाले सांभर में मिलाने को कहा। लड़की ने 5 रुपये का नाश्ता खरीदा और बचे हुए 5 रुपये से गोबर का पाउडर खरीदा, जिसे उसने शिक्षक के चखने के लिए अलग रखे सांभर में मिला दिया।


ये भी पढ़ें: Teacher's Day Special: भारत के महान शिक्षाविद डॉ.राधाकृष्णन का शिक्षा और राजनीति में जानें योगदान