नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत से पहले, समाजवादी पार्टी  के नेता एवं सांसद राजीव राय ने कहा कि दोनों पक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

UP के 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी SP-कांग्रेस

इसे लेकर राजीव राय ने बताया कि सीट बंटवारे में उम्मीदवार की जीतने की क्षमता मुख्य आधार रहेगी और हर सीट पर अलग से चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पहले दौर की बैठक में मिली सूची पर विचार करने के बाद सपा ने अपना प्रस्ताव भेजा है और कांग्रेस द्वारा दी गई दूसरी सूची का भी अध्ययन किया गया है। सपा नेता राजीव राय के अनुसार, दोनों दल प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे, इसलिए अंतिम सहमति बनने में समय लग सकता है।

विपक्षी दलों का उद्देश्य एकजुट होकर चुनाव में BJP को हराना

राजीव राय ने कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के नेता आपसी सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बातचीत का मुख्य आधार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की जीतने की संभावना और उनकी राजनीतिक स्थिति होगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 23 और 24 नवंबर को बातचीत का कार्यक्रम तय किया गया है। इससे पहले 23 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
 

ये भी पढ़ें- BJP और शिरोमणि अकाली दल आज पंजाब में करेंगे गठबंधन की घोषणा!