उत्तराखंड: ऋषिकेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की SDRF टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

बदरीनाथ हाईवे पर महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटने के मामले में सामने आई बड़ी बात, बिना ट्रिप दौड़ रही थी गाड़ी - Badrinath Highway Accident Maharashtra ...

ताजा जानकारी के मुताबिक इस बस में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे। इसमें से 20 घायलों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर अभी भी पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार तेजी से चल रहा है।

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद

उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक यात्री बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे एक गदेरे (खाड़ी/नाले) में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे। जिनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर भीषण हादसा... ब्रेक फेल होते ही पैसेंजर बस पलटी, चपेट में आए दो चचेरे भाइयों की मौत

घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर, SDRF की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, और SDRF तथा पुलिस के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: 17 से 22 नवंबर तक अग्नि पंचक की शुरुआत, भूलकर भी न करें ये 5 काम; जानें नियम और सावधानियां