कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। सौरव ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन जा रहे थे। एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, इस मामले को लेकर CJP नेता अभिजीत दीपके ने भी सरकार पर निशाना साधा है।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सौरव दास का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा, उन्होंने कहा कि काश सौरव ने कोई बैंक लूटा होता या वित्तीय घोटाला किया होता। ऐसा होता तो शायद सरकार उन्हें आसानी से लंदन जाने की इजाजत दे देती।
ऑक्सफोर्ड से निमंत्रण मिलने पर सरकार को जलन: दीपके
अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में लिखा कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को शायद यह बात पसंद नहीं आई कि सौरव को इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से निमंत्रण मिला है, उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद दुनिया भर में घूमते हैं, उन्हें सौरव के ऑक्सफोर्ड जाने से परेशानी हो रही है।
Wish Saurav had looted a bank or committed financial fraud, then the government would definitely have allowed him to fly to London.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) November 23, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?
सौरव दास ने अपने वीडियो में बताया कि उनकी दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट रात 1 बजे की थी। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के बुलावे पर वहां लेक्चर देने और एक पैनल चर्चा में हिस्सा लेने जा रहे थे।
सौरव के मुताबिक, जब वह इमिग्रेशन चेक के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका पासपोर्ट फ्लैग कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, उन्होंने वीडियो में सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें देश से बाहर जाने से रोका जा रहा है।
ये भी पढ़ें- देश के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट...तो कई इलाकों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
नीरव मोदी और विजय माल्या का नाम लेकर साधा निशाना
सौरव दास ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नीरव मोदी और विजय माल्या का भी जिक्र किया, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि काश वह नीरव मोदी या विजय माल्या होते और बैंकों से करोड़ों रुपये लेकर भाग गए होते।
सौरव का कहना था कि शायद ऐसा करने पर उन्हें लंदन जाने से नहीं रोका जाता। फिलहाल सौरव दास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वहीं, CJP के कई नेता भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।