पंजाब: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर हलचल तेज हो गई है। दोनों पुराने सहयोगी दलों के फिर से साथ आने की संभावना जताई जा रही है। 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर गठबंधन के औपचारिक घोषणा की चर्चा है।
BJP और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन आज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है। भाजपा विधानसभा की 117 सीटों में से करीब 45 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि अकाली दल अपने पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में अधिक सीटें रखना चाहता है।