बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त...अब आप यह सोच रहे होंगे की आखिर हम ऐसा क्यों लिख रहे है। तो आपको बता दें कि यह शब्द हमारे नहीं बल्कि योग गुरु रामदेव बाबा के हैं। जिन्होंने यह शब्द किसी और को नहीं बल्कि प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री के लिए इस्तेमाल किए हैं। 23 नवंबर 2026 को झारखंड के जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना से जुड़ी कथित टिप्पणियों को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कड़ी आलोचना की। योग गुरु रामदेव बाबा ने उन्हें "पाखंडी" व "धूर्त" कहा। बाबा रामदेव ने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करने, माफी मांगने और बांके बिहारी के दर्शन के बाद भी उसी तरह की बात दोहराना मर्यादा और अनुशासन के खिलाफ है।
कृष्ण को कहा था टेढा मेढा
जमशेदपुर में योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए कथावाचकों पर निशाना साधा और पाखंडी, ढोंगी तथा धूर्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके बयान को धीरेंद्र शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि, "राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और इसके बाद उन टिप्पणियों की निंदा की जिनमें भगवान कृष्ण को "टेढ़े" बताया गया था। जबकि उन्होंने वृंदावन में बांके बिहारी के सामने माथा टेका था या माफी मांगी थी।
रामदेव ने कहा आप पागल हो गए हैं
रामदेव ने इस टिप्पणी को धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया और बोलने वाले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने देवी-देवताओं की तुलना की थी। 'राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं' और बाद में माफ़ी मांगकर बांके बिहारी के सामने सिर झुकाया। बाद में उन्होंने क्या कहा? 'कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। आप पागल हो गए हैं। दोगले। मैं यह जान-बूझकर कह रहा हूं; ऐसी बातें मत बोलो। समाज में किसी को भी छोटी-मोटी बातें कहने का हक नहीं है। हर चीज़ के लिए मर्यादा, अनुशासन और प्रोटोकॉल होता है।
रामदेव ने क्यों साधा निशाना?
दरअसल, बाबा रामदेव जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने धर्म के नाम पर लोगों को डराने और अंधविश्वास फैलाने वाले कथावाचकों पर सवाल उठाए। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़ते हैं, न उपनिषद, रामायण और महाभारत की जानकारी रखते हैं, लेकिन खुद को सनातन धर्म का रक्षक बताते हैं। ऐसे लोगों को पहले खुद को सुधारना चाहिए।
राम और कृष्ण की तुलना पर जताई नाराजगी
बाबा रामदेव ने अपने भाषण में भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करना और उनके बारे में गलत टिप्पणी करना उचित नहीं है। उनका इशारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस वायरल वीडियो की ओर माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण के स्वरूप की तुलना की थी। इस टिप्पणी को लेकर पहले भी विवाद हुआ था।
भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को डराने का आरोप
रामदेव ने प्रेत बाधा के नाम पर लगने वाले दरबारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथावाचक भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को डराते हैं और उनकी धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाते हैं। उन्होंने महिलाओं से ऐसे अंधविश्वास से बचने की अपील भी की।
पहले कर चुके हैं धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ
इस पूरे मामले की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि बाबा रामदेव कुछ दिन पहले ही कुंडा में आयोजित रामकथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ कर चुके थे। अब उनके ताजा बयान के बाद दोनों के बीच बयानबाजी चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, रामदेव ने अपने भाषण में कई जगह सीधे नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणियों को धीरेंद्र शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: काशी में आज मनेगी देव दीपावली, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट