नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने की तारीख की घोषणा की है। वह 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। इस संदर्भ में शेख हसीना ने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से ढाका तक की यात्रा के लिए सरकारी विमान की व्यवस्था करने की मांग की है।

देश की जीत की सालगिरह पर बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना

इस संदर्भ में रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को बताया कि हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर स्वदेश लौटना चाहती हैं। इसे लेकर उन्होंने बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से उनकी वापसी की व्यवस्था करने की अपील की है। दरअसल, एक बयान में, शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोज़म्मेल अली ने रॉयटर्स को बताया कि हसीना चाहती हैं कि बांग्लादेश सरकार 1971 के पाकिस्तान के खिलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में देश की जीत की सालगिरह पर उनके लौटने में मदद करे।

2024 को बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल होने पर हसीना आईं थी भारत

दरअसल, 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल होने पर शेख हसीना भारत आ गई थीं और तब से वह भारत में रह रही हैं। अब भारत में करीब दो साल से अधिक समय तक रहने के बाद उन्होंने पहली बार अपनी वापसी के लिए एक निश्चित तारीख 16 दिसंबर तय की है। इसे लेकर शेख हसीना ने बांग्लादेश सरकार से अपील की है कि वह दिल्ली से ढाका तक की यात्रा के लिए  उन्हें  विमान का इंतज़ाम करे और ज़रूरी यात्रा  दस्तावेज़ में मदद करे।
 

ये भी पढ़ें- BJP किसी भी तरह से 'परिसीमन बिल' पास करवाने की फ़िराक़ में: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी