Dev Deepawali 2026: देशभर में आज देव दीपावली को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। जिस तरह से लोग कार्तिक अमावस्या तिथि की बड़ी दीपावली को लेकर अपने घरों को सजाते हैं। ठीक वैसे ही आज देव दीपावली के लिए भी लोगों में अलग ही खुशी देखते ही बन रही है। लोग भारी संख्या में पवित्र नदियों के तट पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं।

दीपदान आज के दिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। देव दीपावली के लिए आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी को दूल्हन की तरह सजाया गया है। विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में देव दीपावली धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर गंगा के घाट 11 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है।

11 लाख दियों की रौशनी से सराबोर होंगे गंगा के घाट

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आज यानी 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर गंगा के घाट 11 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाई जाएगी। जिसमें गंगा के घाटों और कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। शाम 5:15 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में घाटों के दोनों छोरों पर दीप प्रज्जवलन, महाआरती, लेजर शो, ड्रोन शो और ग्रीन आतिशबाजी शामिल है।

11 लाख दीयों से रोशन होगी काशी

देव दीपावली पर गंगा के दोनों किनारों के घाटों, कुंडों और गंगा पार के रेतीले क्षेत्र में 11 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। दीपों की रोशनी से पूरी काशी का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

इस आयोजन में मिट्टी और गोबर से बने दीयों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जिनमें पर्यावरण के अनुकूल गाय के गोबर से बने दीये और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार दीपक भी शामिल हैं। दशाश्वमेध घाट पर महाआरती होगी।

 2100 ड्रोन और लेजर शो होगा खास आकर्षण

इस बार देव दीपावली पर पारंपरिक दीपोत्सव के साथ आधुनिक तकनीक का भी नजारा देखने को मिलेगा। 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में आकर्षक आकृतियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा चेत सिंह घाट पर लेजर और प्रोजेक्शन शो का आयोजन होगा। गंगा घाटों पर भव्य आरती और ग्रीन आतिशबाजी भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

देव दीपावली में लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। घाटों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती, निगरानी और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है।

24 नवंबर को मनाई जाती है देव दीपावली

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस विजय की खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी परंपरा के चलते हर साल काशी में देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है।

यह भी पढ़ें: 24 नवंबर 2026 पंचांग: देव दीपावली पर कृत्तिका नक्षत्र और कार्तिक पूर्णिमा का संयोग, जानें दीपदान का शुभ समय