मशहूर कार कंपनीयों में से एक फोर्ड ने अपनी सबसे ताकतवर स्पोर्ट्स कार का एक नया और बेहद खास एडिशन को पेश कर दिया है। बता दें कि इसका नाम फोर्ड मस्टैंग (Ford Mustang) GTD 1901 रखा गया है, जो माना जा रहा है कि पुराने स्प्रीट ऑफ अमेरिका स्पेशल एडिशन की जगह लेगी।

माना जा रहा है कि इस कार की कीमत 4 लाख डॉलर यानी भारतीय रूपये से करीब 3.3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है। ये गाड़ी अपने डिजाइन से अगल पहचान बना रही है। बात दें ये अपनी रॉयल रेड पेंट स्कीम, तिरछी काली धारियों और रेड लेदर सीटों की वजह से ये देखने में बहुत जबरदस्त लग रही है। बता दें कि कार की कीमत ज्यादा होने के कारण इसके बहुत ही कम यूनिट्स बनेंगे। इसलिए इसे खरीद आसान नहीं होगा।

ऐतिहासिक जीत से जुड़ा है इस कार का नाम

जानकारी के मुताबिक इस कार का नाम और लाल रंग कंपनी के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा हुआ है। बता दें कि साल 1901 में कंपनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड ने स्वीपस्टैक्स नाम की 26 हॉर्सपावर और 8.8-लीटर वाली दो-सिलेंडर रेसिंग कार बनाई थी। जिसके बाद हेनरी फोर्ड ने उस रेस में अमेरिका के सबसे बेहतरीन रेसर हेनरी विंटन को हरा दिया था। जानकारी के मुताबिक उनकी पहली कंपनी बंद हो गई थी लेकिन इस जीत से मिली पहचान और भरोसे के दम पर उन्होंने आज की मशहूर फोर्ड मोटर कंपनी की नींव रखी थी।

मैग्नीशियम पहियों ने घटाया 22 किलो से ज्यादा वजन

बता दें कि नई मस्टैंग GTD 1901 में परफॉर्मेंस पैकेज स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया गया है। इसमें एक्टिव रियर विंग, फ्रंट अंडरबॉडी फ्लैप्स, बड़ा फ्रंट स्प्लिटर और केबिन में आवाज कम रखने वाली टूल्स को घटाया गया है जिससे कार के वजन पर असर न पड़ें।

सप्लायर की दिक्कतों के कारण 2025 से टल रहे खास मैग्नीशियम पहिए भी इस मॉडल में आ गए हैं। इन पहियों की मदद से कार का वजन करीब 50.3 पाउंड यानी लगभग 22.8 किलोग्राम तक कम हो गया है, जिससे तेज रफ्तार पर बैलेंस और अच्छा हो जाता है।

कार्बन फाइबर बॉडी और अंदर से दिखेगा सस्पेंशन

कार के लुक की बात करें तो इसको काफी स्पोर्टी बनाने के लिए फ्रंट स्प्लिटर, डिफ्यूजर, रॉकर्स और पिछले विंग पर एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। केबिन के अंदर दरवाजों, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल पर प्रीमियम फुल-ग्रेन लेदर लगाया गया है।

इसके अलावा 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम शिफ्ट पैडल और गियर सिलेक्टर डायल को भी नया डिजाइन दिया गया है। इस कार की एक अनोखी खूबी इसका मल्टीमैटिक सस्पेंशन है, जिसे काम करते हुए आप केबिन के अंदर बनी एक खास खिड़की से सीधे देख सकते हैं.

815 हॉर्सपावर की ताकत से लैस दमदार इंजन

परफॉर्मेंस के मामले में यह कार किसी भी सुपरकार को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है। Ford Mustang GTD में 5.2-लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 815 hp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। इस पावर को 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसएक्सल के माध्यम से पहियों तक पहुंचाया जाता है। कार की अधिकतम रफ्तार 325 किलोमीटर प्रति घंटा तक बताई गई है।

कंपनी के मुताबिक, Mustang GTD का सालाना प्रोडक्शन करीब 300 से 700 यूनिट तक सीमित रखा जाएगा। इनमें से केवल 20 फीसदी कारें ही 1901 स्पेशल एडिशन होंगी। इस एक्सक्लूसिव मॉडल की डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Hyundai Elantra का नया अवतार लॉन्च, शानदार लुक के साथ मिलेंगे AI फीचर्स

2028 Mustang GTD में भी मिलेंगे नए फीचर्स

Ford Mustang GTD का 1901 एडिशन ही नहीं, बल्कि 2028 मॉडल ईयर की दूसरी कारों में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी अब ब्लैक और लस्टर निकेल फिनिश वाले मैग्नीशियम व्हील्स को अन्य GTD वेरिएंट में भी उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, मौजूदा GTD मालिकों को भी इन नए व्हील्स के साथ अपनी कार अपग्रेड करने का विकल्प मिल सकता है।

इसके अलावा ग्राहकों को ऑफ-सेंटर पेंटेड स्ट्राइप्स और कार्बन फाइबर बॉडी पर टील कलर के खास एक्सेंट वाला लिक्विड कार्बन पैकेज भी मिलेगा। दूसरी ओर, Mustang GTD की लगातार बढ़ती मांग के बीच अब फोर्ड की आगामी GTD Competition पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।