राज्य
असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची राहत, मरकज़ी जमीयत अहले हदीस हिन्द ने वितरित किए जरूरी घरेलू सामान
मरकज़ी जमीयत अहले हदीस हिन्द का उच्चस्तरीय राहत प्रतिनिधिमंडल असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है। शिवसागर समेत कई इलाकों में पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जाना और गैस चूल्हे, देगची, प्लेट, गिलास, जग, मग, टब समेत जरूरी घरेलू सामान वितरित किए। असम के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत अभियान जारी है।
मरकज़ी जमीयत अहले हदीस हिन्द का उच्चस्तरीय राहत प्रतिनिधिमंडल इन दिनों असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है। अमीर-ए-मोहतरम मौलाना असगर अली इमाम महदी सलफ़ी और नाज़िम-ए-उमूमी मौलाना मुहम्मद हारून सनाबली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पहुँचकर हालात का जायज़ा लिया और पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। मरकज़ी जमीयत अहले हदीस हिन्द की ओर से मीडिया को जारी बयान के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को प्रतिनिधिमंडल ने सूबाई जमीयत अहले हदीस असम के अमीर मौलाना हिफ़्ज़ुर्रहमान मदनी के मार्गदर्शन में शिवसागर ज़िले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ढीला पाड़ा, नेपाली कोठे, बेत पारी और माझी गाँव सहित कई स्थानों पर पहुँचकर बाढ़ से हुए नुकसान और प्रभावित लोगों की स्थिति का प्रत्यक्ष जायज़ा लिया गया।
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने जानी समस्याएं
राहत प्रतिनिधिमंडल के साथ सूबाई जमीयत अहले हदीस असम के उप-नाज़िम मौलाना अब्दुल हकीम, ख़ाज़िन अब्दुल वहाब, मौलाना अब्दुल ग़फ़ूर, ज़िला जमीयत चरांग के अमीर शेर अली ख़ान, कामरूप के उप-अमीर मौलाना मुफ़ीदुल इस्लाम तथा ज़िला जमीयत अहले हदीस ग्वालपाड़ा के उप-नाज़िम अल्फ़ अली दरंग समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और राहत की तत्काल आवश्यकताओं की जानकारी ली। कई इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और लोगों का घरेलू सामान पूरी तरह बह गया है। प्रभावित परिवारों के सामने भोजन तैयार करने और रोज़मर्रा की बुनियादी जरूरतें पूरी करने तक की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जरूरी घरेलू सामान किए गए वितरित
इन परिस्थितियों को देखते हुए मरकज़ी राहत प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों के बीच गैस चूल्हे, देगची, प्लेट, गिलास, जग, मग, टब, लाइटर, रेगुलेटर, कुंडा समेत आवश्यक घरेलू सामान वितरित किए। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। मरकज़ी जमीयत अहले हदीस हिन्द के अनुसार, राहत कार्य को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा गया है। प्रतिनिधिमंडल असम के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी लगातार दौरा कर रहा है और प्रभावित लोगों की जरूरतों का जायज़ा लेकर उन्हें आवश्यक राहत पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।
Written By: M. Atharuddin Munne Bharti
Edited By : Toshi Shah
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।