टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
'युवाओं के हाथ में लोकतंत्र का भविष्य', सम्राट चौधरी ने बताई सरकार की प्राथमिकता 'जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं...' ममता बनर्जी की हुंकार 'ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल...', INDIA गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में, संबित पात्रा रखेंगे पार्टी का पक्ष ‘हम छोड़ेंगे नहीं, हम लड़ेंगे’, रामलीला ग्राउंड रैली में बोलीं ममता बनर्जी PM के लिए राहुल का नंबर नहीं आने वाला, सोनिया गांधी का सपना पूरा नहीं होगा: अमित शाह वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, दो अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दिल्ली: नकली ₹20 के सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 लाख के कॉइन बरामद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता ‘कांग्रेस में केवल राहुल राज, पार्टी जनमत का अपमान करती’, रोहतक में बोले नितिन नवीन
राज्य

छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाया रांची... आज BJP का झारखंड बंद, विधानसभा घेराव के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस ने विधानसभा के गेट के सामने डटे छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं सड़क पर लेट गए और हटने से इनकार किया।

छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाया रांची... आज BJP का झारखंड बंद, विधानसभा घेराव के बाद बढ़ा विवाद
Ranchi Students Protest

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस समय और तेज हो गया, जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव किया। करीब दस घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद शाम में पुलिस ने विधानसभा परिसर के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रदर्शनकारियों को विधानसभा के मुख्य गेट के सामने से हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। कई छात्र सड़क पर बैठ गए और वहां से हटने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

नौ दिन से अनशन पर थे देवेंद्र नाथ महतो

छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो भी प्रदर्शन में मौजूद थे। वह पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत पहले ही खराब चल रही थी। इसके बावजूद समर्थक उन्हें एंबुलेंस और बाद में स्ट्रेचर की मदद से विधानसभा के गेट नंबर एक के सामने चल रहे प्रदर्शन में लेकर पहुंचे। शाम को स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में उन्हें चोट भी लगी।

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर महतो

प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद देवेंद्र नाथ महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। नौ दिनों से जारी भूख हड़ताल के बीच उनकी तबीयत बिगड़ने से छात्र आंदोलन को लेकर तनाव और बढ़ गया है।

शाम को फिर बढ़ा तनाव

विधानसभा घेराव के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे कई छात्र और अभ्यर्थी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच विवाद शुरू हो गया। छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो भी छात्रों के साथ सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कई प्रदर्शनकारी वहां से हटे। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की बात सामने आई है। देर शाम पुलिस ने विधानसभा की चहारदीवारी के बाहर सड़क को प्रदर्शनकारियों से खाली करा लिया।

बीजेपी ने किया आज झारखंड बंद का ऐलान

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार, 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार रात करीब नौ बजे पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंद की घोषणा की। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। पार्टी ने विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की भी आलोचना की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग फिर दोहराई है।

14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग

छात्र पिछले 17 दिनों से रांची के मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करना है। अभ्यर्थी पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग भी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

 

ये भी पढ़ें- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत; 87 से अधिक लोग घायल

Written By Toshi Shah  

Rajeev Singh

आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो