PUNJAB NEWS: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। जिसके बाद से ही एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो चुका है। निर्वाचन आयोग द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक राघव चड्ढा का नाम 'एएसएसडी' यानी अनुपस्थित या स्थानांतरित श्रेणी के तहत 'परमानेंटली शिफ्टेड' के रूप में दर्ज किया गया है।
सार्वजनिक प्रतिनिधि होने के नाते नाम लिस्ट में हो शामिल
नाम कटने के बाद राघव चड्ढा ने इसे लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक राज राजनीतिक साजिश और बदले की भावना से उठाया गया कदम बताया है। राघव चड्ढा का कहना है कि एक सार्वजनिक प्रतिनिधि होने के नाते नियमों के तहत उनका नाम सूची में होना चाहिए था। क्योंकि SIR प्रक्रिया अभी जारी जिसके तहत 12 सितंबर से 8 अक्तूबर तक आपत्तियों और दावों का निपटान होगा।
राघव चड्ढा ने लगाया आरोप
राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी ने प्रक्रिया देते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। यह पूरी तरह से चुनाव आयोग के आधीन है, इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं है। दरअसल इस मामले में राजनीति होना संभव है कि क्योंकि राघव चड्ढा को राज्यसभा का सांसद बनने के लिए देश में किसी जगह से मतदाता होना जरूरी है। राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के बाद उनकी सदस्यता को लेकर सवाल उठना लाजमी है।
आप प्रवक्ता ने राघव के आरोपों को किया खारिज
दरअसल जिस समय राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य थे उस दौरान उनकी वोट राजिंदर नगर में दर्ज थी। लेकिन जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। तो राघव चड्ढा की वोट को पंजाब के मोहाली में शिफ्ट कर दिया गया। साल 2024 के चुनावों के समय राघव चड्ढा ने मोहाली में भी अपना मतदान किया था। ऐसे में आप के प्रवक्ता ने राघव चड्ढा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि एसआईआर की प्रक्रिया में चुनाव आयोग की भूमिका है। इसे राज्य सरकार द्वारा निर्देशित नहीं किया जा रहा। आप प्रवक्ता ने यह भी कहा कि, राघव चड्ढा वर्तमान समय में दिल्ली में शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे में उनको दिल्ली में अपनी वोट शिफ्ट करवानी चाहिए थी।
लिस्ट में क्यों शामिल हो नाम
वहीं राघव चड्ढा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वोट मोहाली में रजिस्टर्ड है, लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम शिफ्टेड के तौर पर दिखाया गया है। इसके आधार पर उन्हें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 3 सिंतबर 2026: जानिए पंचांग के हिसाब से आज किसकी चमकेगी किस्मत,किसे होगा धन लाभ?