राज्य
Bankipur Election Result 2026 : BJP के अभेद्य किले को भेद गए प्रशांत किशोर, इतने वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त
बिहार की चर्चित सीट बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी जबरदस्त जीत दर्ज की है। प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को करारी शिकस्त दी है।
पटना: बिहार की चर्चित सीट बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से अपनी जबरदस्त जीत दर्ज की है। प्रशांत किशोर ने 31 राउंड की गिनती के दौरान 63169 वोट प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को करारी शिकस्त दी है और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर है।
अपनी इस जीत पर प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता से मिले आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी संभव होगा, वह किया जाएगा और अगले दो से तीन महीनों में बदलाव दिखाई देने लगेगा। किशोर ने कहा कि वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते हैं। उनके विधायक बनने से बांकीपुर रातोंरात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन अगले दो से तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखाई देंगे।
बीजेपी पर आक्रामक रहे प्रशांत किशोर
अपनी जीत दर्ज करने से पहले ही प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर तीखा हमला किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बीजेपी नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि बिहार का मुख्यमंत्री किसी अच्छे व्यक्ति को बनाया जाए। अगर बीजेपी सम्राट चौधरी को हटाकर कुशवाहा समुदाय के किसी दूसरे नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है तो यह पूरी तरह से उसका फैसला है, उन्हें इससे से कोई आपत्ति नहीं है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समुदाय से एक काबिल और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार को हर हाल में आगे बढ़ना चाहिए और राज्य का विकास होना चाहिए। कौन व्यक्ति चुनाव जीतता है या कौन सी पार्टी सरकार बनाती है, इससे फर्क नहीं पड़ता। यही लोकतंत्र है। चुनाव में जीत और हार होती रहती है। सबसे महत्वपूर्ण बिहार का विकास है।
यह भी पढ़ें : Prashant Kishor's growing influence in Bankipur by-election, Jansuraj poised for victory in BJP stronghold
कौन है प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर जनसुराज पार्टी के संस्थापक है। प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 को बिहार के रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ। हालांकि, बाद में उनका परिवार बक्सर शिफ्ट हो गया। उन्होंने 1991 में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड से एमपी हाई स्कूल, बक्सर से 10वीं पास की। इसके बाद 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रशांत किशोर ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने 1996 से 1999 के बीच बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की। मास्टर की पढ़ाई करने के लिए वह हैदराबाद चले गए। उन्होंने हैदराबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) की डिग्री ली है। इसी समय उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन और पब्लिक हेल्थ से जुड़ी विशेषज्ञता हासिल की। उनकी उपलब्धि यहीं पर खत्म नहीं होती है.। राजनीति में कदम रखने से पहले किशोर ने करीब 8 साल संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की फंडिंग वाले पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के साथ भी काम किया है। इस दौरान वह हेल्थ और विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की।
Written by: Rozi Sinha
Super Admin
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।