राज्य
रॉड से वार, फिर डीजल डालकर प्रेमी को जिंदा जला दिया… शादीशुदा प्रेमिका का 14 दिन बाद खुला खौफनाक राज
यूपी के पीलीभीत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है । जहां पर प्रेमिका ने अपनी ही प्रेमी को ट्रक के केबिन में पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर डीजल डालकर आग लगा दी।
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत सामने आया है। शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले ट्रक के केबिन में प्रेमी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे बेहोश किया और फिर डीजल उड़ेलकर ट्रक में आग लगा दी, ताकि पूरी घटना सड़क हादसा लगे। करीब 14 दिन तक पुलिस इसे हादसा मानती रही, लेकिन परिजनों के शक और जांच में मिले सुरागों ने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रक में जिंदा जल गया बलविंदर
रामपुर के बोसैना गांव निवासी बलविंदर ट्रक चालक था। 10 जुलाई की सुबह वह ट्रक में फोम आदि सामान लेकर नेपाल के लिए निकला था। उसी रात पूरनपुर में बड़ी नहर के पास ट्रक में आग लग गई। आग में बलविंदर की मौत हो गई।
शुरुआत में पुलिस को लगा कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। लेकिन बलविंदर के भाई गुरमीत सिंह को इस कहानी पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को रामपुर में कुछ लोगों से बलविंदर का विवाद हुआ था। उन्हें शक था कि उन्हीं लोगों ने पीछा कर भाई की हत्या की है। 24 जुलाई को उन्होंने पूरनपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।
एक फोन नंबर ने खोल दिया हत्या का राज
जांच के दौरान पुलिस ने उन लोगों की लोकेशन खंगाली, जिनसे बलविंदर के विवाद की बात सामने आई थी। उनकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली। इसके बाद सर्विलांस टीम को बलविंदर का एक ऐसा मोबाइल नंबर मिला, जिसकी जानकारी उसके परिवार को भी नहीं थी। इस नंबर से अमनदीप कौर के साथ लंबे समय तक बातचीत हुई थी। जांच में उसकी लोकेशन भी घटना के वक्त घटनास्थल के आसपास मिली। पुलिस ने इसके बाद उत्तराखंड के रुद्रपुर से अमनदीप कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
तीन साल से था प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, अमनदीप कौर मूल रूप से रामपुर के बड़ा बरसाना गांव की रहने वाली है और शादी के बाद रुद्रपुर में रहने लगी थी। उसके बलविंदर के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। समय बीतने के साथ अमनदीप को डर सताने लगा कि इस रिश्ते की वजह से उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। उसने बलविंदर से दूरी बनानी शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि बलविंदर इससे नाराज था और अमनदीप को धमकी देता था कि अगर उसने संबंध खत्म किए तो वह उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देगा।
मिलने के बहाने बुलाया, फिर रॉड से किया वार
10 जुलाई को बलविंदर ने अमनदीप को फोन कर रास्ते में मिलने के लिए बुलाया था। पूरनपुर में ट्रक के केबिन के अंदर दोनों के बीच कथित तौर पर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अमनदीप ने लोहे की रॉड से बलविंदर के सिर पर वार कर दिया। बलविंदर के बेहोश होने के बाद उसने ट्रक के केबिन में रखी डीजल की केन से डीजल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसने खाली केन और लोहे की रॉड खेत में फेंक दी, ताकि घटना को सड़क हादसा समझा जाए। इसके बाद वह वहां से निकल गई और सवारी पकड़कर अपने मायके चली गई।
डीजल की केन और अन्य सुराग बरामद
पुलिस ने जांच के दौरान कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों को खंगाला। इनसे अमनदीप की घटनास्थल पर मौजूदगी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से डीजल की केन भी बरामद की है। एसपी सुकीर्ति माधव के मुताबिक, आरोपी की कॉल डिटेल और लोकेशन समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पर्याप्त सुराग मिले। पूछताछ में उसने कथित तौर पर बलविंदर की हत्या कर पीछा छुड़ाने की बात स्वीकार की। पहले से दर्ज प्राथमिकी में अमनदीप कौर का नाम शामिल कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें:
Maharajganj News: बर्थडे पार्टी की खुशी मातम में बदली, बेकाबू डंपर ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचला; गांव में मचा कोहराम
Written by Shailesh Yadav
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।