मुंबई: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को भारत दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि लद्दाख और गलवान के जिन इलाकों में चीन ने कथित तौर पर घुसपैठ की है, वहां से पीछे हटे और भारत की जमीन वापस करे।
भारत और चीन के बीच 25 दौर की बातचीत हो चुकी है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और चीन के बीच 25 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन इन वार्ताओं से दोनों देशों के संबंधों में कितना सुधार हुआ, यह सवाल बना हुआ है।
राउत ने कहा कि चीन के साथ बातचीत के बावजूद रिश्तों में अपेक्षित बदलाव नजर नहीं आया है। उन्होंने BRICS समिट में ईरान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को भी महत्वपूर्ण बताया।
शी जिनपिंग 18वें BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे। भारत पहुंचने पर उनका सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज मुलाकात भी प्रस्तावित है।
BRICS वैश्विक शासन, अर्थव्यवस्था, विकास, वित्त, तकनीक और व्यापार जैसे मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच सहयोग और साझा रुख बनाने का प्रमुख मंच है।
यह भी पढ़ें: BRICS समिट के बीच केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सरकार के विरोध में डूबा विपक्ष’